Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोशल मीडिया कंटेंट को लेकर सरकार सतर्क, ब्लॉक किए 73 ट्विटर हैंडल, 4 YouTube चैनल
    Breaking News Headlines

    सोशल मीडिया कंटेंट को लेकर सरकार सतर्क, ब्लॉक किए 73 ट्विटर हैंडल, 4 YouTube चैनल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. आईटी मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ट्विटर और यूट्यूब के कुछ चैनल और हैंडल्स के खिलाफ कार्रवाई की है. खबर है कि इनपर नकली कैबिनेट मीटिंग से जुड़ी भड़काऊ सामग्री प्रकाशित करने के आरोप हैं. मंत्री राजीव चंद्रशेखर की तरफ से शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद सरकार ने यह कदम उठाए हैं. बीते साल दिसंबर में भी सरकार ने बड़ी संख्या में यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक करने के आदेश दिए थे.

    मंत्रालय ने 73 ट्विटर हैंडल, चार यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम पर एक गेम के खिलाफ कार्रवाई की है. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया कि ये हैंडल्स पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं. साथ ही जानकारी दी गई इसके संबंध में मंत्री चंद्रशेखर ने शिकायत दर्ज कराई थी. भड़काऊ वीडियो के बारे में पहली बार जानकारी चंद्रशेखर के ट्विटर हैंडल पर शेयर की गई थी, जहां एक यूजर ने ‘पीएम को दिखाते एक बहुत हिंसक वीडियो के खिलाफ कार्रवाई’ करने का अनुरोध किया था.
    चंद्रशेखर ने कहा कि ‘फर्जी और हिंसक’ वीडियो पब्लिक डोमेन में दिसंबर 2020 से है. यूजर के अनुरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि इसपर काम शुरू किया जा रहा है. बाद में उन्होंने कहा कि टास्क फोर्स ऑन सेफ एंड ट्रस्टेड इंटरनेट ने इस मामले पर काम कर लिया है. चंद्रशेखर ने जानकारी दी, ‘हैंडल्स जो ट्विटर, यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर फर्जी/भड़काऊ सामग्री साझा करने की कोशिश कर रहे थे, उन्हें ब्लॉक कर दिया गया है.’ उन्होंने यह भी बताया कि कानून के मुताबिक, कार्रवाई के लिए खातों के मालिकों की पहचान कर ली गई है.

    21 दिसंबर 2021 को प्रकाशित भाषा की खबर के अनुसार, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि उसने खुफिया एजेंसियों के साथ एक समन्वित प्रयास में 20 यूट्यूब चैनल और दो वेबसाइट को अवरुद्ध (ब्लॉक) करने का आदेश दिया है, क्योंकि वे भारत विरोधी दुष्प्रचार और फर्जी खबरें फैला रहे थे. मंत्रालय ने सोमवार को दो आदेश जारी किए, जिनमें से एक में यूट्यूब को 20 चैनलों को अवरुद्ध करने और दूसरे आदेश में दो समाचार वेबसाइट को अवरुद्ध करने का निर्देश दिया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत में गोल्ड एक्सचेंज शुरू करने सेबी ने जारी की गाइडलाइन, ऐसे होगी ट्रेडिंग
    Next Article राजस्थान में आज लागू होंगी नई पाबंदियां, रात 8 बजे बंद होंगी दुकानें, रविवार को रहेगा कर्फ्यू

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.