Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कर्नाटक : शिवमोगा में ईद मिलाद जुलूस पर पथराव, 40 गिरफ्तार, सीएम सिद्धारमैया बोले- उपद्रवियों को नहीं बख्शेंगे
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    कर्नाटक : शिवमोगा में ईद मिलाद जुलूस पर पथराव, 40 गिरफ्तार, सीएम सिद्धारमैया बोले- उपद्रवियों को नहीं बख्शेंगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कर्नाटक : शिवमोगा में ईद मिलाद जुलूस पर पथराव, 40 गिरफ्तार, सीएम सिद्धारमैया बोले- उपद्रवियों को नहीं बख्शेंगे
    बेंगलुरु. कर्नाटक के शिवमोगा में सोमवार को शांतिनगर-रागीगुड्डा में ईद मिलाद जुलूस के दौरान भारी पथराव हुआ. पथराव के कारण 5 लोग घायल हो गए. जिसके बाद प्रशासन ने अब यहां धारा 144 लागू कर दी है.

    सीएम सिद्धारमैया ने बताया कि अभी तक 40 लोगों को अरेस्ट किया गया है. शिवमोगा महानगर पालिका सीमा के अंदर धारा 144 लागू करने के बाद पुलिस कड़ी नजर रख रही है. किसी भी उपद्रवी को नहीं बख्शा जाएगा. ऐसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आरोपियों ने पुलिस पर भी पथराव किया, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है. ईद मिलाद जुलूस के दौरान अचानक उपद्रवियों के समूह ने पथराव कर दिया. जिसके कारण कुछ घरों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है.

     

     

    पुलिस की अपील-शिकायत देने आगे आएं लोग

    शिवमोगा के एसपी जीके मिथुन कुमार ने कहा कि इलाके में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात की गई है. घटना में कई पुलिसकर्मियों को भी चोटें लगी हैं. जिनकी शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है. कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं. कुछ पुलिस अफसरों को चोटें लगी हैं. जिन लोगों का नुकसान हुआ है, पुलिस की अपील है कि वे लोग शिकायत दर्ज करवाएं. पुलिस वीडियो क्लिप की जांच भी कर रही है. जो वीडियो सामने आ रहे हैं, उनके आधार पर बदमाशों को अरेस्ट किया जा रहा है. धारा 144 लागू होने के बाद पुलिस तेजी से इलाके में गश्त कर रही है.

     

     

    एसपी की अपील-अफवाहों की तरफ ध्यान न दें

    इलाके में फिलहाल 500 होमगार्ड, 2 रैपिड एक्शन फोर्स की कंपनियां तैनात की गई हैं. 20 कर्नाटक रिजर्व पुलिस के जवान भी यहां तैनात हैं. पुलिस के जवानों के अलावा एक स्थानीय शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है. ईद मिलाद का जुलूस बाकी जगह शांति से निकला है. हालात पूरी तरह कंट्रोल में हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी अफवाह की तरफ ध्यान न दें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र : शरद पवार का बड़ा बयान- बीजेपी से कभी नहीं मिलाएंगे हाथ, इंडिया का देंगे साथ
    Next Article रक्तदान में मामले में जमशेदपुर का भारत में अपना एक स्थान है_ दिनेश कुमार

    Related Posts

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    June 4, 2026

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    June 4, 2026

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.