Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कर्नाटक : राज्य सरकार को मिली बम धमाकों की धमकी, कहा- सरकारी दफ्तरों में होंगे विस्फोट
    Breaking News Headlines

    कर्नाटक : राज्य सरकार को मिली बम धमाकों की धमकी, कहा- सरकारी दफ्तरों में होंगे विस्फोट

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कर्नाटक : राज्य सरकार को मिली बम धमाकों की धमकी, कहा- सरकारी दफ्तरों में होंगे विस्फोट
    बेंगलुरु: भारत की सिलिकॉन वैली कहलाने वाले बेंगलुरु के एक रेस्टोरेंट में हुए आईईडी ब्लास्ट का अभी राज खुला भी नहीं था कि कर्नाटक सरकार बम धमाके करने की एक नई धमकी मिल गई है. ईमेल से भेजी गई धमकी में कहा गया है कि सरकार दफ्तरों और सार्वजनिक जगहों पर बम विस्फोट होंगे. राज्य सरकार ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है. पुलिस और अन्य एजेंसियां मामले की जांच में जुट गईं हैं.

     

     

    धमकी मिलने के बाद कर्नाटक सरकार के अधिकारी अलर्ट हैं. इस मामले की जांच की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि धमकी भेजने के पीछे कौन से लोग हैं. ईमेल से भेजे गए धमकी में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को निशाना बनाने की बात की गई है

     

    शाहिद खान के नाम से भेजा गया ईमेल

    रिपोर्ट्स के अनुसार धमकी भरा ईमेल कथित रूप से शाहिद खान नाम का इस्तेमाल कर भेजा गया है. इसमें कहा गया है कि शनिवार दोपहर 2.48 बजे माटामाता शहर में बम धमाके होंगे. इसके साथ ही कहा गया है कि बसों, ट्रेनों, मंदिरों, होटलों और यहां तक कि अम्बारी उत्सव में भी बम प्लांट कर दिए गए हैं.

     

    धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद अधिकारी हरकत में आए हैं. साइबर क्राइम स्टेशन में स्नढ्ढक्र दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर को एक अलग धमकी मिली है. इससे स्थिति और गंभीर हो गई है. बैंगलोर साइबर क्राइम पुलिस की एक टीम को इस मामले की जांच में लगाया गया है. पूरे कर्नाटक में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

     

    गौरतलब है कि बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में 1 मार्च बम ब्लास्ट हुआ था, जिससे दस लोग घायल हो गए थे. धमाका आईईडी से किया गया था. इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा है. इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईे) को सौंपी गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी : किसानों को बड़ा तोहफा, निजी नलकूपों के लिए फ्री में मिलेगा बिजली कनेक्शन
    Next Article पाकुड़ :जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में डे बोर्डिंग क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र में प्रतिभागियों के चयन हेतु वॉलीबॉल पर प्रशिक्षु का चयन ट्रायल रेलवे मैदान में किया

    Related Posts

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    July 23, 2026

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार किए

    पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका: JMM विरोध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.