Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोयले के धुआं से दम घुटने से बंगाल के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
    Breaking News Headlines

    कोयले के धुआं से दम घुटने से बंगाल के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बेंगलुरु. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां कमरा बंद कर सो रहे चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. वे सभी एक ही परिवार के थे. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. खबरों के मुताबिक, यह घटना बेंगलुरु ग्रामीण जिले की है. चार लोगों का शव पोल्ट्री फार्म में एक कमरे के अंदर पाया गया.

     

    पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है. मृतकों में काले सारिकी, लक्ष्मी सारिकी, उषा सारिकी, और पूल सारिकी शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि सभी मृतक पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले के रहने वाले हैं. वे पिछले 10 दिनों से डोड्डाबल्लापुर तालुक में डोड्डाबेलावंगला के पास होलेयाराहल्ली में एक पोल्ट्री फार्म में काम कर रहे थे. पुलिस की शुरुआती जांच में मौत का कारण दम घुटना बताया गया है. हालांकि, पुलिस मौत की असली वजह का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

    घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. दरवाजा अंदर से बंद था, इस पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया. पूरा कमरा धुआं से भरा हुआ था. एक चारकोल हीटर, कुछ पत्तियां और परिवार के चार सदस्यों के शव पड़े हुए थे. हमने फोरेंसिक लैब के विशेषज्ञों को बुलाया. उन्होंने जांच के लिए सैंपल को लिया है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम विक्टोरिया अस्पताल में किया गया. इसके बाद रविवार को शवों को उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया.

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार की रात बारिश हो रही थी. इसलिए परिवार ने मच्छरों से बचने और खुद को गर्म रखने के लिए चारकोल हीटर और कुछ पत्तियों को जलाया था. कमरा पूरा अंदर से बंद था. इसलिए कोयले का धुआं पूरे कमरे में फैल गया, जिससे दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने मामले में किसी भी तरह की साजिश होने से इनकार कर दिया. उसका कहना है कि कमरे के अंदर जहरीले पदार्थ का कोई निशान नहीं था. शवों पर भी किसी तरह के चोट के निशान नहीं थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशाहरुख खान ने किया खुलासा, आखिर ‘जवान’ के लिए क्यों चुना गंजा लुक
    Next Article राजकोट में पारिवारिक कलह से परेशान पिता ने जहर देकर 2 बच्चों को मार डाला

    Related Posts

    भीषण गर्मी में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने वाले कनीय अभियंता मोहम्मद रफीक आलम की हो रही सराहना

    June 5, 2026

    पर्यावरण दिवस पर भाजपा बारीडीह मंडल ने किया वृक्षारोपण

    June 5, 2026

    दलमा में अवस्थित संरचनाओं और मांडू में हिमनदों से निर्मित भू-संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित किया जाएः सरयू राय

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भीषण गर्मी में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने वाले कनीय अभियंता मोहम्मद रफीक आलम की हो रही सराहना

    पर्यावरण दिवस पर भाजपा बारीडीह मंडल ने किया वृक्षारोपण

    पार्षद नीतू शर्मा की अगुवाई में जयप्रकाश उद्यान बना हरियाली का संदेशवाहक, विश्व पर्यावरण दिवस पर 100 पौधों का रोपण

    दलमा में अवस्थित संरचनाओं और मांडू में हिमनदों से निर्मित भू-संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित किया जाएः सरयू राय

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    भूमि को हरित बनाओ

    पर्यावरण दिवस: धरती बचाने का संकल्प और हमारी जिम्मेदारी — सुल्तान अली

    दिल्ली अग्निकांड के बाद बोकारो में अलर्ट, होटलों की फायर सेफ्टी जांच के आदेश

    टाटा स्टील के सीईओ टी.वी. नरेंद्रन का पारिश्रमिक बढ़कर 20.66 करोड़ रुपये, कंपनी के बेहतर प्रदर्शन का मिला लाभ

    जमशेदपुर में ‘ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का सफल आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.