Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को राहत, मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण घोटाले में सीबीआई जांच की मांग हुई खारिज!
    Breaking News Headlines

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को राहत, मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण घोटाले में सीबीआई जांच की मांग हुई खारिज!

    News DeskBy News DeskFebruary 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कर्नाटक के मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को बड़ी राहत दी है और इस मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांगवाली याचिका खारिज कर दी है.
    खबरों की मानें तो…. यह मामला मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण से संबंधित है, जिसमें मुख्यमंत्री सिद्धरामैया पर अवैध रूप से अपनी पत्नी को साइट आवंटित कराने का आरोप है.

     

    आरटीआई कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा ने हाईकोर्ट में एक रिट याचिका दायर की थी, जिसमें यह मांग की गई थी कि- मुख्यमंत्री सिद्धरामैया की पत्नी पार्वती बी.एम. को मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण से 14 साइटों के आवंटन की जांच सीबीआई को सौंपी जाए.
    खबरों पर भरोसा करें तो…. इस याचिका में आरोप लगाया गया था कि- यह आवंटन नियमों का उल्लंघन कर किया गया था, लिहाजा यह सरकारी जमीन के दुरुपयोग का मामला बनता है.
    अलबत्ता, हाईकोर्ट के ताजा फैसले के बाद सीएम सिद्धरमैया को थोड़ी राहत मिली है, हालांकि इस मामले की जांच आगे भी लोकायुक्त ही करेंगे.
    उल्लेखनीय है कि…. इस मामले में पहले ही जस्टिस एम. नागप्रसन्ना सुनवाई पूरी कर चुके थे, जिस पर अब फैसला सुनाते हुए उन्होंने कहा कि- रिकॉर्ड में लाए गए दस्तावेजों से ऐसी बिल्कुल भी नहीं लगता कि लोकायुक्त की ओर से की जा रही जांच में कोई लापरवाही की जा रही है, जांच में किसी भी तरह के पक्षपात, इसके एकतरफा, गलत दिशा में जाने के भी साक्ष्य नहीं हैं, इसलिए इस मामले को सीबीआई को सौंपने की जरूरत नहीं है, लिहाजा याचिका खारिज की जाती है!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी की नई आबकारी नीति, एक तीर से कई निशाने
    Next Article दिल्ली में बनेगी भाजपा सरकार, 46 सीटों पर बनाई बढ़त; आप को लगा बड़ा झटका

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.