Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कर्नाटक: लिंगायत मठ के संत पर नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा
    Breaking News Headlines

    कर्नाटक: लिंगायत मठ के संत पर नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चित्रदुर्ग. कर्नाटक के चित्रदुर्ग में लिंगायत समुदाय के श्री मुरुग मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुग शरनारू को नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीडऩ के मामले में कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसके बाद उन्हें चित्रदुर्ग के जिला जेल लाया गया. कर्नाटक पुलिस ने गुरुवार को दो नाबालिग लड़कियों के कथित यौन उत्पीडऩ के आरोप में मुरुग शरनारू को गिरफ्तार किया है.

     

    कर्नाटक में कानून और व्यवस्था के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार ने बताया कि श्री मुरुग मठ के मुख्य पुजारी, शिवमूर्ति मुरुग शरनारू को नाबालिगों के साथ यौन उत्पीडऩ के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. मुख्य पुजारी का मेडिकल टेस्ट भी किया गया है. इससे पहले एडीजीपी आलोक कुमार ने कहा कि, इस मामले में उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा. मेडिकल टेस्ट और जांच के बाद आरोपी को जज के सामने पेश किया जाएगा.

     

    चित्रदुर्ग के एसपी परशुराम ने कहा था कि हमने श्री मुरुग मठ के प्रमुख यौन को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है. वहीं इस मामले में दूसरे आरोपी से पूछताछ की जा रही है. वह हमारी हिरासत में है. हम पर कोई राजनीतिक दबाव नहीं है. मेडिकल चेकअप के बाद हम आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेंगे.

     

    मंगलवार को चित्रदुर्ग में जिला सत्र न्यायालय ने मुरुग मठ के मुख्य पुजारी की अग्रिम जमानत याचिका को 1 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया. शिवमूर्ति मुरुग शरनारू के खिलाफ मैसूरु सिटी पुलिस ने दो नाबालिगों की शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. इसके अनुसार दो लड़कियां (उम्र 15 व 16 साल) मठ के स्कूल में पढ़ती थीं. उनके साथ लगातार साढ़े तीन साल तक दुष्कर्म किया गया.

     

    पीडि़ता 24 जुलाई को हॉस्टल से भाग गईं और 25 जुलाई को कॉटनपेट पुलिस स्टेशन में मिली. 26 अगस्त को नजरबाद पुलिस स्टेशन में लिंगायत मठ के स्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली. हालांकि स्वामी का कहना है कि उन्हें एक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है. इसके पीछे किसी अंदरूनी शख्स का ही हाथ है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअब फर्जी एजेंट ऑनलाइन रेल टिकट बुक नहीं कर सकेंगे, रिजर्वेशन सिस्टम में हो रहा बदलाव
    Next Article गुजरात: अंबाजी में श्रद्धालुओं पर चढ़ी बेकाबू कार, सात की मौत, पांच गंभीर रुप से घायल

    Related Posts

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    June 22, 2026

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    June 22, 2026

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.