टेल्को क्षेत्र के असहाय इंद्रदेव यादव और पार्वती देवी के लिए मदद की अपील, करनदीप सिंह ने किया ट्वीट
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर- टेल्को क्षेत्र के रामधीन बागान निवासी इंद्रदेव यादव और उनकी पत्नी पार्वती देवी, दोनों ही विकलांग है साथ ही चलने-फिरने में असमर्थ हैं और बेहद दयनीय स्थिति में जीवन यापन कर रहे हैं। इस बात की जानकारी मिलते ही, स्थानीय समाजसेवी करनदीप सिंह उनके सहयोग के लिए आगे आए हैं। करनदीप सिंह ने इस संबंध में अपनी चिंता व्यक्त करते हुए, परिवार की हरसंभव मदद के लिए ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए जिला प्रशासन से अपील की है कि वे इस असहाय परिवार की सहायता करें।

करनदीप सिंह ने कहा, “यह हमारा सामाजिक दायित्व है कि हम ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद करें। इंद्रदेव जी और पार्वती देवी जी की स्थिति हृदय विदारक है और उन्हें तत्काल सहायता की आवश्यकता है।” वही जिले के उपायुक्त द्वारा मामले में संज्ञान लिया गया है।

