Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » करन सिंह को खुन्नस में, जबरिया जेल भेजा गयाः सरयू राय
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    करन सिंह को खुन्नस में, जबरिया जेल भेजा गयाः सरयू राय

    Aman KumarBy Aman KumarMay 29, 2025Updated:May 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    करन सिंह को खुन्नस में, जबरिया जेल भेजा गयाः सरयू राय
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि घाटशिला के जिला परिषद सदस्य करन सिंह को जबरन जेल भेजा गया है। यह लोकतंत्र की हत्या के समान है।

    यहां जारी एक बयान में सरयू राय ने कहा कि करन सिंह के खिलाफ मारपीट और रंगदारी मांगने की शिकायत दर्ज कराने वाले सज्जन गुरुवार की सुबह उनके पास आए और कहा कि करन उनके परिचित हैं। उनसे गलतफहमी हो गई थी। वह शिकायत को वापस लेना चाहते हैं।

    श्री राय के अनुसार, शिकायत वापस लेने के लिए जब शिकायतकर्ता घाटशिला थाना पहुंचे तो वहां के थानेदार ने एक सिपाही लगा कर शिकायतकर्ता को बाहर भिजवाकर मोबाइल बंद करवा दिया। अब शिकायतकर्ता के परिवार वाले श्री राय को दोपहर से ही फोन पर फोन किये जा रहे हैं और पूछ रहे हैं कि वो कहां हैं?

    श्री राय ने कहा कि इस पूरे मामले में पुलिस का रवैया निहायत ही गैरजिम्मेदाराना है। इस मामले में उन्होंने एक बार से अधिक सीनियर एसपी और ग्रामीण एसपी से बात की, उन्हें सारी बातों से अवगत कराया कि शिकायतकर्ता अपनी शिकायत वापस लेने को तैयार है, समझौता करना चाहता है तो समझौता करवा दीजिए। पता नहीं पुलिस को क्या खुन्नस ती कि करन को जेल भेज दिया। यह पुलिस मैनुअल के खिलाफ है। पुलिस का काम मुकदमों का निपटारा करना है। पुलिस इस मामले में मुकदमेबाजी को बढ़ा रही है।

    सरयू राय ने कहा कि उन्हें इस बात से गहरा सदमा लगा है। जिस तरीके से पूर्वी सिंहभूम जिले में शीर्ष स्तर से लेकर थाना तक के अधिकारियों ने जो व्यवहार किया है, वह हरगिज ठीक नहीं है। ऐसी ही स्थिति रही तो आगे क्या होगा, कहा नहीं जा सकता। पुलिस का आचरण निहायत ही गैर जिम्मेदाराना रहा है। इस घटना के बाद जनप्रतिनिधि डरेंगे, सहमेंगे और आम जनता का मामला लेकर पुलिस-प्रशासन के पास जाने से हिचकेंगे कि कहीं उनके साथ भी ऐसी कार्रवाई न हो जाए। लोगों में भय है। पुलिस को अपना आचरण सुधारना चाहिए। आम जनता के बर्दाश्त के बाहर जब चीजें हो जाएंगी तो बड़ा हंगामा खड़ा हो सकता है।

    करन सिंह को खुन्नस में जबरिया जेल भेजा गयाः सरयू राय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरविंद्र नजरुल जयंती के उपलक्ष में अंबा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
    Next Article बक्सर के अहियापुर हत्याकांड मामले में पुलिस ने बुलडोजर की कार्रवाई की शुरू

    Related Posts

    संवेदनशील इलाकों का एसपी ने किया निरीक्षण, अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश*

    July 23, 2026

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    July 23, 2026

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संवेदनशील इलाकों का एसपी ने किया निरीक्षण, अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश*

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    रांची में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे, ईंट, अंडे और पानी की बोतलें चलीं

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.