Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चक्का फेंक एथलीट कमलप्रीत कौर डोप टेस्ट में फेल, अस्थायी रूप से किया निलंबित
    Breaking News Headlines खेल

    चक्का फेंक एथलीट कमलप्रीत कौर डोप टेस्ट में फेल, अस्थायी रूप से किया निलंबित

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारतीय चक्का फेंक खिलाड़ी कमलप्रीत कौर को ‘एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (एआईयू )’ ने प्रतिबंधित स्टेरॉयाड जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है. कमलप्रीत दोषी पाए जाने पर अधिकतम चार साल के लिए निलंबित हो सकती हैं.विश्व एथलेटिक्स (शासी निकाय) ने ट्वीट किया, ‘एआईयू ने भारत की चक्का फेंक खिलाड़ी कमलप्रीत कौर को प्रतिबंधित पदार्थ (स्टैनोजोलोल) की शरीर में मौजूदगी / उपयोग के लिए अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है. यह पदार्थ ‘विश्व एथलेटिक्स’ डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन है.’ विश्व एथलेटिक्स किसी खिलाड़ी को डोपिंग से जुड़े मामले की सुनवाई पूरी होने तक अस्थायी रूप से निलंबित रखता है.‘एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट’ विश्व एथलेटिक्स द्वारा स्थापित एक स्वतंत्र निकाय है. उसने पंजाब की 26 साल की इस खिलाड़ी को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है. राष्ट्रीय रिकार्डधारी कमलप्रीत तोक्यो ओलंपिक में छठे स्थान पर रही थीं. कमलीप्रीत कौन ने पिछले साल पटियाला में 66.59 मीटर चक्का फेंककर नेशनल रिकॉर्ड कायम किया था. इससे पहले साल 2018 में उनका पर्सनल बेस्ट 61.04 मीटर था.पटियाला में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ पहले स्थान पर रहीं कमलप्रीत ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था. उन्होंने टोक्यो में क्वालीफाइंग राउंड में 64.00 मीटर चक्का फेंका था. फाइनल में वह 63.70 मीटर के साथ छठे स्थान पर रही थीं. इस साल कौर ने मार्च में तिरुवनंतपुरम में इंडियन ग्रां प्री मीट में 61.39 मीटर चक्का फेंककर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवेटर से बीडीओ तक का सफर, युवक के जज्बे को सलाम
    Next Article रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई को 13 रन से हराया, प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल

    Related Posts

    दिनकर को याद करना आसान, दिनकर को आत्मसात करना कठिन

    September 23, 2026

    विधायक के एस्कॉर्ट वाहन के पलटने से चार सुरक्षाकर्मी घायल

    September 23, 2026

    सिमरिया से राष्ट्रीय क्षितिज तक : दिनकर की विरासत

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिनकर को याद करना आसान, दिनकर को आत्मसात करना कठिन

    *आज का भारत और कविवर दिनकर जी की कमी*

    विधायक के एस्कॉर्ट वाहन के पलटने से चार सुरक्षाकर्मी घायल

    भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए

    सीआईएसएफ ने फुलबासिया साइडिंग के समीप दो सौ टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में हड़कंप

    *UP में बृजेश के एनकाउंटर पर झारखंड में बौखलाए नक्सली, TSPC ने किया तीन दिनी बंद का घोषणा..!

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर अजय राय ने उठाए सवाल, वाराणसी चुनाव की जांच की मांग

    चुनाव आयोग के फैसलों पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    आयुर्वेद प्राचीन विरासत ही नहीं, स्वस्थ भविष्य की मजबूत आधारशिला: केशव प्रसाद मौर्य

    ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.