Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कली अपने परिजनों के साथ उपायुक्त से मिलने पहुंची, सिविल सर्जन द्वारा बनाई गई जांच टीम कर रही है जांच
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड

    कली अपने परिजनों के साथ उपायुक्त से मिलने पहुंची, सिविल सर्जन द्वारा बनाई गई जांच टीम कर रही है जांच

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कली अपने परिजनों के साथ उपायुक्त से मिलने पहुंची, सिविल सर्जन द्वारा बनाई गई जांच टीम कर रही है जांच

    सिविल सर्जन द्वारा बनाई गई जांच टीम कर रही है जांच:डॉ शाहिर पॉल

    जमशेदपुर के कीताडीह निवासी 16 वर्षीय कली शर्मा को सदर अस्पताल में गलत इलाज के कारण अपना दांया हाथ गवाना पड़ा था.

    शनिवार को कली अपने परिजनों के साथ उपायुक्त से मिलने पहुंची. कली ने उपायुक्त से उचित मुआवजा, इलाज का खर्च और उचित सरकारी नौकरी की मांग की है.

    कली आगे पढ़ाई भी करना चाहती है, जिसका पूरा खर्च उसने प्रशासन से वहन करने की भी मांग की है. बता दें कि कीताडीह की 16 वर्षीय कली शर्मा को 21 जुलाई की रात को पेट में असहनीय दर्द उठा. परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए यह सोचकर सदर अस्पताल लेकर गए कि शायद उनकी बेटी के दर्द का इलाज हो सके. तड़के 4 बजे उसे अस्पताल में भर्ती किया गया

    जहां एक नर्स ने उसे दर्द कम होने का इंजेक्शन दिया. एक घंटे बाद दर्द कम होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई. घर जाने पर उसे अहसास हुआ क‍ि उसका दाहिना हाथ जिस पर नर्स ने इंजेक्शन दिया था. वह काम करना बंद कर चुका है. हाथ में चोट का भी कोई असर नहीं हो रहा है.

    परिजन तत्काल उसे दोबारा सदर अस्पताल लेकर गए, जहां गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन ने पैरवी पर काली को टीएमएच में भर्ती कराया. यहां उसे जानकारी हुई कि नर्स की लापरवाही से गलत जगह इंजेक्शन दे दिया गया है, जिससे हाथ ने काम करना बंद कर दिया है. अगर समय पर सही इलाज नहीं मिला तो कुछ भी हो सकता है. डॉक्टरों ने उसे तत्काल कोलकाता ले जाने की सलाह दी.

    किसी तरह परिजन 21 जुलाई को ही काली को इलाज के लिए कोलकाता लेकर गए, पर उसे अस्पताल ले जाने में देरी हो गई. फिर भी अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रयास किया और हाथ का ऑपरेशन किया. इसके बावजूद हाथ में इंफेक्शन तेजी से फैलने लगा. अंत में डॉक्टरों को उसका दाहिना हाथ काटना पड़ा.

    पूरे मामले पर सिविल सर्जन पूर्वी सिंहभूम डॉक्टर साहिल पाल ने बताया कि जांच टीम मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इस पर कार्रवाई भी की जाएगी

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पुलिस को लगातार मिल रही है सफलता
    Next Article आनंद मार्ग का एमजीएम ब्लड बैंक के 66वा मासिक रक्तदान शिविर में 30 यूनिट रक्तदान एवं 50 पौधा दान

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    June 21, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.