Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुस्को के बिजली उपभोक्ताओं को भी 200 यूनिट तक सब्सिडी मिले : सरयू राय
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जुस्को के बिजली उपभोक्ताओं को भी 200 यूनिट तक सब्सिडी मिले : सरयू राय

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जुस्को के बिजली उपभोक्ताओं को भी 200 यूनिट तक सब्सिडी मिले : सरयू राय

     

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय ने मांग की है कि जैसे जेवीबीएनएल के उपभोक्ताओं को 200 यूनिट बिजली पर सब्सिडी मिलती है, वैसे ही जुस्को क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी 200 यूनिट तक सब्सिडी मिले.
    यहां जेबीवीएनएल महाप्रबंधक के कार्यालय में हुई बैठक में श्री राय ने टेल्को आजाद मार्केट में जुस्को की बिजली का भी मुद्दा उठाया. इस पर श्री वीपी सिंह ने कहा कि जुस्को बिजली देने के लिए तैयार है. उपयुक्त फिजिबिलिटी के आधार पर जल्द ही नेटवर्क बिछाने का काम शुरू किया जाएगा.
    बैठक में जुस्को के जीएम वीपी सिंह ने बताया कि केबुल टाउन क्षेत्र में हर घर बिजली के लिए 29 अगस्त को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. इस संबंध में आरपी को भी नोटिस दिया गया है. उन्होंने कहा कि जुस्को बिजली देने के लिए तैयार है. एक हफ्ते के भीतर छायानगर सब स्टेशन का उद्घाटन हो जाएगा और 15 सितंबर तक बागुनहातू सब स्टेशन काम करना शुरु कर देगा. सितंबर के अंतिम हफ्ते तक मोहरदा क्षेत्र के लिए सब स्टेशन का निर्माण एवं बिजली के खंभे लगाने का कार्य पूर्ण हो जाएगा.

     

     

    श्री सरयू राय द्वारा बर्मामाइंस के भक्तिनगर क्षेत्र में बिजली कनेक्शन के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि जुस्को नेटवर्क का काम पूरा हो गया है. अब वहां के निवासी जुस्को की बिजली के लिए आवेदन कर सकते हैं. जुस्को बिजली देने के लिए तैयार है.

    श्री सिंह ने बताया कि नामदा बस्ती के आनंदनगर, विकास कालोनी आदि क्षेत्रों में जुस्को की बिजली के लिए सब स्टेशन स्थल का सत्यापन कर लिया गया है. जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरु होगा. उन्होंने विधायक श्री राय को बताया कि भुईंयाडीह, ग्वालाबस्ती, बाबूडीह, लालभट्ठा, शांतिनगर, कानूभट्ठा, छाई बस्ती आदि क्षेत्रों के लिए नेटवर्क बिछाने का काम शुरु होगा. फिजिबिलिटी के लिए सर्वे किया जा रहा है.

     

     

    वीपी सिंह ने विधायक श्री राय को बताया कि बारीडीह बस्ती, बागुननगर डी ब्लॉक, टीओपी मैदान क्षेत्र के लिए सब स्टेशन स्थल का चयन कर लिया गया है. अक्टूबर में एलटी नेटवर्क के लिए फिजिबिलिटी का सर्वे शुरु किया जाएगा. लक्ष्मीनगर, बजरंगीबागान, झगड़ू बागान, जेम्को, मिश्रा बागान आदि क्षेत्रों के लिए सब स्टेशन का स्थान फाइनल कर लिया गया है. बिरसानगर के लिए कंसलटेंट बहाल करने हेतु चयन की प्रक्रिया जारी है.

     

     

    विधायक श्री सरयू राय ने जेवीएनएल के जीएम से घरों के ऊपर से गुजर रहे तार और बांस के माध्यम से की जा रही बिजली आपूर्ति को ठीक करने का निर्देश दिया. उन्होंने कई स्थानों पर नए ट्रांसफारमर लगाने के लिए भी निर्देश दिया. इस पर जेवीएनएल के जीएम ने कहा कि अक्टूबर तक नए ट्रांसफारमर लगा दिये जाएंगे. घरों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों को आरडीएसएस स्कीम के तहत ठीक कर लिया जाएगा.
    बैठक में जेबीवीएनएल के जीएम, जुस्को के जीएम, विधायक के निज सचिव सुधीर सिंह समेत जेबीवीएनएल के कार्यपालक अभियंता और कई पदाधिकारी मौजूद रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकई लोग नई विचारधारा के साथ आए पर मतदाताओं ने उन्हें नकार दिया: अंबा प्रसाद
    Next Article लायंस क्लब भारत ने किया श्राद्धकर्म में सहायता

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.