Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धनबाद में जज उत्तम आनंद मौत मामलाः सीबीआई परखेगी आरोपी सच्चे या झूठे, सिंफर परिसर में नार्को टेस्ट शुरू
    Breaking News झारखंड

    धनबाद में जज उत्तम आनंद मौत मामलाः सीबीआई परखेगी आरोपी सच्चे या झूठे, सिंफर परिसर में नार्को टेस्ट शुरू

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 10, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *धनबाद में जज उत्तम आनंद मौत मामलाः सीबीआई परखेगी आरोपी सच्चे या झूठे, सिंफर परिसर में नार्को टेस्ट शुरू*

    धनबाद में जज उत्तम आनंद मौत मामले में सीबीआई आरोपियों का सच और झूठ परखने के लिए नार्को टेस्ट कराएगी। इसके लिए सिंफर परिसर (सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ माइनिंग एंड फ्यूट रिसर्च) में तैयारी कर ली गई है। ऑटो से टक्कर मारने के आरोपी लखन वर्मा और सहयोगी राहुल वर्मा की जांच विशेषज्ञों की देखरेख में धनबाद में ही कराई जाएगी। ऐसा पहली बार हो रहा है जब इस प्रकार की जांच धनबाद में हो रही है।

    इसके अलावा आरोपियों का ब्रेन मैपिंग टेस्ट, लाई डिटेक्टर टेस्ट, इलेक्ट्रॉनिक आसिलेशन सिग्नेचर प्रोफाइलिंग टेस्ट कराने की भी सीबीआई की योजना है। इसके लिए सीबीआई ने अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी और सीबीआई की विशेष दंडाधिकारी शिखा अग्रवाल की अदालत में आवेदन देकर टेस्ट कराने की अनुमति मांगी। अदालत ने आरोपियों की सहमति पर इसकी इजाजत दे दी है।

    गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख को देखते हुए घटना की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने सोमवार को दोनों आरोपियों के चार टेस्ट कराने की प्रक्रिया शुरू की। सोमवार को सीबीआई टीम अदालत पहुंची और दोनों आरोपों की जांच संबंधी अनुमति मांगी। आरोपितों की सहमति पर अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी शिखा अग्रवाल की अदालत ने टेस्ट कराने की अनुमति दे दी। लाई डिटेक्टर टेस्ट, ब्रेन मैपिंग, इलेक्ट्रिकल ऑक्सीलेशन और नार्को टेस्ट कराने की अनुमति ली गई है। जानकारी के अनुसार सिंफर परिसर में टेस्ट की प्रक्रिया देर रात तक जारी रही।

    बता दें कि इसके पहले जज उत्तम आनंद की मौत मामले में सीबीआई ने लगातार 2 दिन तक घटनास्थल पर जाकर सीन रीक्रिएट किया और वीडियोग्राफी कराई। हजारीबाग जाकर जज उत्तम आनंद के पिता और भाई से पूछताछ की है।

    *28 जुलाई को जज उत्तम आनंद की हुई थी माैत*

    धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश-8 उत्तम आनंद की माैत 28 जुलाई को हुई थी। वह सुबह की सैर पर निकले थे। धनबाद के रणधीर वर्मा चाैक के पास एक ऑटो ने धक्का मार दिया। अस्पताल ले जाने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जज उत्तम आनंद के हादसे की पिक्चर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। इसमें साफ देखा जा सकता है कि ऑटो बीच सड़क से बायी ओर मुंडकर सड़क के किनारे आता है। फिर धक्का मारने के बाद भाग निकलता है। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हादसे को हत्या की साजिश के रूप में देखा जाने लगा। दूसरे दिन मामला सुप्रीम कोर्ट में उठा। झारखंड सरकार ने जांच के लिए एसआइटी बनाई। बाद में सीबीआइ को केस साैंप दिया गया। सोमवार को सुनवाई के बाद चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई स्थगति कर दिया। अब इस मामले की सुनवाई हाई कोर्ट रांची में होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के पुर्व आई पी एस एवं सांसद डॉ अजय कुमार का जन्मदिन, पूरे शहर में जोरो शोरो मनाया गया
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    November 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.