Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोहरदगा: लोकसभा के प्रत्याशी सुखदेव भगत ने कार्यकर्ता अभी से जुट जाए चुनाव की तैयारी में
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    लोहरदगा: लोकसभा के प्रत्याशी सुखदेव भगत ने कार्यकर्ता अभी से जुट जाए चुनाव की तैयारी में

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोहरदगा: लोकसभा के प्रत्याशी सुखदेव भगत ने कार्यकर्ता अभी से जुट जाए चुनाव की तैयारी में

     

     

    आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस जिला समिति की हुई बैठक,लोहरदगा लोकसभा के प्रत्याशी सुखदेव भगत ने कहा की हरेक कार्यकर्ता अभी से जुट जाए चुनाव की तैयारी में

    लोहरदगा। लोकसभा चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस कमिटी की एक आवश्यक बैठक कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में जिला अध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में विशेष चर्चा की गई। बैठक में लोहरदगा लोकसभा के प्रत्याशी सुखदेव भगत, लोकसभा प्रभारी प्रदीप तुलस्यान, सह प्रभारी बेलश तिर्की विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक में जिला कांग्रेस कमिटी के सभी पदाधिकारी और पंचायत अध्यक्ष मौजूद थे। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर रणनीति बनाई गई, सभी लोगो को बूथ कमिटी के साथ संयोजन बना कर कार्य करने पर जोर दिया गया। मौके पर लोहरदगा लोकसभा के महागंठबंधन के प्रत्याशी सुखदेव भगत ने कहा की शुक्रवार को झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम मीर अहमद ने राज्य के सभी पार्टी प्रत्याशियों के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारी को लेकर जरूरी सुझाव दिए है।

     

     

     

    उन्होंने कहा की ये चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने की है। भारतीय जनता पार्टी अपने अहंकार में देश के संविधान और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है।उन्होंने कहा की आज की बैठक में लोहरदगा लोकसभा में जीत को लेकर रणनीति बनाई गई। उन्होंने हरेक कार्यकर्ता से आह्वान किया की पार्टी के गाइड लाइन का पालन करते हुए चुनाव की तैयारी में जुट जाए। उन्होंने कांग्रेस द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र पर कहा की ये घोषणा पत्र यूवा, किसान, मजदूर और महिलाओं के उत्थान को ध्यान रखते हुए बनाया गया है। निश्चित तौर पर कांग्रेस देश के हर वर्ग को लेकर चलने वाली पार्टी है।

    लोहरदगा: लोकसभा के प्रत्याशी सुखदेव भगत ने कार्यकर्ता अभी से जुट जाए चुनाव की तैयारी में
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुमका से झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन के साथ जामताड़ा पहुंचते हीं गरजे बसंत, कहा भाजपा ने घर तोड़ने का किया है काम
    Next Article बिरीह भिगोना के साथ छत्तीसगढ़ी समाज की नवरात्रि ज्वारां पूजा की होगी कल शुरुवात

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Leon Casino bietet über 10.000 Spiele von mehr als 150 Providern

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.