Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उषा मोड़ स्थित विजय श्री कंपनी का गेट जाम, मजदूरों के समर्थन में उतरे झामुमो नेता
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उषा मोड़ स्थित विजय श्री कंपनी का गेट जाम, मजदूरों के समर्थन में उतरे झामुमो नेता

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उषा मोड़ स्थित विजय श्री कंपनी का गेट जाम, मजदूरों के समर्थन में उतरे झामुमो नेता

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के लार्ज स्केल अंतर्गत उषा मोड़ स्थित विजय श्री कंपनी का सोमवार को झामुमो के नेताओं ने मजदूरों के साथ मिलकर गेट जाम कर दिया. झामुमो नेताओं ने प्रबंधन पर मजदूरों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए तबतक गेट जाम रखने की बात कहीं जबतक कंपनी के एमडी खुले मंच पर आकर मजदूरों की मांग नहीं मानते और उन्हें उनका उचित अधिकार देने का लिखित आश्वासन नहीं देते. झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि एक साल पूर्व भी कंपनी गेट जाम किया गया था उस वक्त प्रबंधन ने बंद कमरे में समझौता कर मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी,

    श्रम कानूनों में प्रदत्त अधिकारों के अनुसार देय सुविधाएं देने की बात कही थी मगर एक साल बाद भी प्रबंधन अपने वायदो पर अमल करने में नाकाम रहा और लगातार यहां मजदूरों का शोषण जारी है. नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रबंधन ने मंत्री दीपक बिरुआ के आदेशों का भी उल्लंघन किया है. नेताओं ने साफ कर दिया है कि जबतक शीर्ष प्रबंधन के साथ खुले मंच पर वार्ता नहीं होती तबतक आंदोलन जारी रहेगा. समाचार लिखे जाने तक कंपनी गेट पर प्रदर्शन जारी है. उधर संभावित हिंसा को देखते हुए स्थानीय पुलिस अलर्ट मोड पर है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबोकारो करंट लगने से बोकारो के नावाडीह के प्रवासी मजदूर मनोज कुमार महतो की गोवा में मौत। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल।
    Next Article तारापीठ तीर्थ यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ी युवा एवं महिला मंच के जत्थे को विधायक संजीव सरदार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, दो बसों से 90 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर निकले

    Related Posts

    ब्रिक्स में भारत की कूटनीतिक धमक, अब घोषणापत्र नहीं परिणाम की बारी

    September 14, 2026

    बेगूसराय के दियारा क्षेत्र में अब भी 3 से 5 फुट बाढ़ का पानी, नाव से आवागमन को मजबूर लोग

    September 14, 2026

    संचार युग में हिंदी भाषा की बढ़ती प्रतिष्ठा

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रिक्स में भारत की कूटनीतिक धमक, अब घोषणापत्र नहीं परिणाम की बारी

    बेगूसराय के दियारा क्षेत्र में अब भी 3 से 5 फुट बाढ़ का पानी, नाव से आवागमन को मजबूर लोग

    संचार युग में हिंदी भाषा की बढ़ती प्रतिष्ठा

    13 वर्षीय छात्रा से सालभर यौन शोषण का आरोप, एमआर गिरफ्तार

    Hindi Diwas: हिंदी को मंच नहीं, अवसर चाहिए – कृति आरके जैन

    भगवान गणेश : मंगल, समृद्धि और विकसित भारत के प्रेरणास्रोत

    कोल ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण में कथित अनियमितता मामला, झामुमों के दिग्गज नेता मनोज चंद्रा की पहल का ग्रामीणों ने किया स्वागत

    सेवा विस्तार खत्म, फिर भी काम कर रहे रेंजर-एसीएफ ! चतरा मामले में पीसीसीएफ ने मांगा जवाब

    खून से सनी बाइक पर प्रेमिका का शव, ठिकाने लगाने निकला प्रेमी गिरफ्तार

    चार पुनर्वास स्थलों पर समस्याओं का अंबार, विस्थापित बोले- अब आश्वासन नहीं समाधान चाहिए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.