Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बोकारो :राजनाथ सिंह का राहुल पर निशाना बोले ‘क्या दुश्मन से तारीफ पाने वाले नेता को सरकार बनाने की अनुमति मिलनी चाहिए’
    Breaking News Headlines झारखंड रांची राजनीति

    बोकारो :राजनाथ सिंह का राहुल पर निशाना बोले ‘क्या दुश्मन से तारीफ पाने वाले नेता को सरकार बनाने की अनुमति मिलनी चाहिए’

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 21, 2024Updated:May 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बोकारो :राजनाथ सिंह का राहुल पर निशाना बोले ‘क्या दुश्मन से तारीफ पाने वाले नेता को सरकार बनाने की अनुमति मिलनी चाहिए’

    बोकारो: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या ऐसे नेता को सरकार बनाने का मौका देना चाहिए जिसकी प्रशंसा एक ‘दुश्मन’ कर रहा हो। वह पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद हुसैन चौधरी के राहुल गांधी की प्रशंसा में दिए गए बयान का जिक्र कर रहे थे।

    झारखंड के बोकारो में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) भारत का हिस्सा है और हमेशा रहेगा।

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद हुसैन ने कहा है कि पुलवामा और उरी हमलों में पाकिस्तानी आतंकवादी शामिल थे। यही फवाद हुसैन प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ नहीं करते बल्कि राहुल गांधी की प्रशंसा कर रहे हैं। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि क्या ऐसे नेता का सम्मान होना चाहिए जिसकी तारीफ दुश्मन करें। क्या उन्हें सरकार बनाने की अनुमति मिलनी चाहिए? वह देश को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं? मैं आपसे देश को बचाने की अपील करता हूं।’’

    पाकिस्तान में इमरान खान सरकार में मंत्री रहे फवाद ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर राहुल गांधी का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा था, ‘‘राहुल ऑन फायर’’।

     

    सिंह ने कहा कि विपक्ष भाजपा पर संविधान बदलने का आरोप लगा रहा है, लेकिन कांग्रेस सरकार में 90 बार चुनी हुई सरकारों को गिराया गया था। राजनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘झामुमो नीत सरकार में झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है और मुख्यमंत्री के संरक्षण के बिना यह संभव नहीं है।’’ उन्होंने जनता से अपील की कि राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन को बाहर का रास्ता दिखाएं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकन्हैया कुमार पर ‘हमले’ का एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य को पकड़ने के प्रयास जारी: दिल्ली पुलिस
    Next Article संगम नगरी पहुंचे PM मोदी, बोले- मैं आपको गारंटी देता हूं, मैं आपके लिए दिन-रात मेहनत करूंगा

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.