Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कन्हैया कुमार पर ‘हमले’ का एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य को पकड़ने के प्रयास जारी: दिल्ली पुलिस
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    कन्हैया कुमार पर ‘हमले’ का एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य को पकड़ने के प्रयास जारी: दिल्ली पुलिस

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कन्हैया कुमार पर ‘हमले’ का एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य को पकड़ने के प्रयास जारी: दिल्ली पुलिस

    नयी दिल्ली:  दिल्ली पुलिस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर कथित तौर पर हमला करने और उन पर स्याही फेंकने के मामले में 41 वर्षीय एक व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी अजय कुमार को न्यू उस्मानपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। यह घटना इसी इलाके में हुई थी। पुलिस ने कहा कि मामले में अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

     

     

    कुछ लोगों ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर 17 मई को स्याही फेंककर कथित तौर पर हमला किया था। यह घटना तब हुई थी जब कन्हैया कुमार स्थानीय पार्षद छाया शर्मा के साथ पार्टी की बैठक के बाद न्यू उस्मानपुर में आम आदमी पार्टी (आप) कार्यालय से बाहर आ रहे थे, तभी लोगों के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया।

    शर्मा की ओर से की गयी शिकायत के मुताबिक, ‘‘कुछ लोग आये और कन्हैया कुमार के गले में माला डाल दी। माला पहनाने के बाद कुछ लोगों ने कन्हैया कुमार पर स्याही फेंक दी। कन्हैया कुमार और उनके साथ मारपीट की कोशिश की गई।’’

    शर्मा ने कहा कि जब उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें धमकी दी गई।

     

     

    पुलिस ने बताया कि शर्मा की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 341 (गलत तरीके से रोकना), 354 (महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 506 (आपराधिक धमकी) और 34 (साझा इरादा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अजय को मंगलवार सुबह न्यू उस्मानपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

    अधिकारी ने कहा, ‘‘अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।’’

    अन्य को पकड़ने के प्रयास जारी: दिल्ली पुलिस कन्हैया कुमार पर ‘हमले’ का एक आरोपी गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश में भाजपा सिर्फ एक सीट पर लड़ाई में, बाकी पर जनता सफाया कर देगी : अखिलेश यादव
    Next Article बोकारो :राजनाथ सिंह का राहुल पर निशाना बोले ‘क्या दुश्मन से तारीफ पाने वाले नेता को सरकार बनाने की अनुमति मिलनी चाहिए’

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.