Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड मूलवासी अधिकार मंच ने लीज नवीकरण में विस्थापितों को एवं मंत्री दीपक बिरुआ को भी शामिल करने की मांग की
    Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति संथाल परगना सरायकेला-खरसावां

    झारखंड मूलवासी अधिकार मंच ने लीज नवीकरण में विस्थापितों को एवं मंत्री दीपक बिरुआ को भी शामिल करने की मांग की

    News DeskBy News DeskFebruary 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड मूलवासी अधिकार मंच ने लीज नवीकरण में विस्थापितों को एवं मंत्री दीपक बिरुआ को भी शामिल करने की मांग की

    राष्ट्र संवाद । जमशेदपुर

    झारखंड मूलवासी अधिकार मंच के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज भूमि सुधार विभाग के सचिव चंद्र शेखर से मुलाकात की और उनसे अनुरोध किया कि टाटा कंपनी के लीज नवीकरण में विस्थापितों को शामिल किया जाए। मंच के मुख्य संयोजक हरमोहन महतो ने कहा, “टाटा कंपनी के लीज नवीकरण में उद्योग, समाज सेवा, खेल, कला, संस्कृति कॉलम रखा गया है, लेकिन विस्थापितों को इस कमेटी में शामिल नहीं किया गया है।” उन्होंने मांग की कि लीज नवीकरण कमेटी को पहले भंग किया जाए और उसके बाद विस्थापितों को भी शामिल किया जाए। इसके अलावा, मंच ने यह भी मांग की कि राजनीति क्षेत्र से किसी को नहीं जोड़ा गया है, इसलिए भूमि सुधार मंत्री दीपक विरुआ को भी इस कमेटी में रखने का अपील किया गया है। इससे न केवल विस्थापितों के हितों की रक्षा होगी, बल्कि राजनीतिक दृष्टिकोण से भी यह निर्णय महत्वपूर्ण होगा। इससे पहले, मंच ने राजभवन में और सीएम आवास में ज्ञापन दिया और अपनी मांगों को रखा। मंच ने यह भी मांग की कि नगर विकास झारखंड सरकार के द्वारा जारी अधिसूचना को रद्द किया जाए और टाटा विस्थापितों को एवं मंत्री दीपक बिरुआ को भी लीज नवीकरण कमेटी में शामिल किया जाए। प्रतिनिधि मंडल में हरमोहन महतो, दीपक रंजीत, प्रहलाद गोप, उत्तम गौड़ और सुनील हेब्रम शामिल थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीआईआई झारखंड उद्योग कार्निवल 2025 का आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में दो दिवसीय भव्य आयोजन
    Next Article शिवरात्रि है शिव से साक्षात्कार का महापर्व

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.