Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड : झामुमो ने भाजपा सांसद की केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग का विरोध किया
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    झारखंड : झामुमो ने भाजपा सांसद की केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग का विरोध किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड : झामुमो ने भाजपा सांसद की केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग का विरोध किया

    रांची:  झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के लोकसभा में दिए गए उस बयान के खिलाफ विधानसभा के बाहर सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने बांग्लादेश से घुसपैठ रोकने के लिए झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश गठित करने की मांग की है।

     

     

    दुबे ने 25 जुलाई को लोकसभा में मांग की कि पश्चिम बंगाल के मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों, बिहार के अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलों तथा झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र को मिलाकर एक केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाए।

    उन्होंने दावा किया कि ‘‘बांग्लादेशी घुसपैठियों’’ की बढ़ती संख्या के कारण संथाल परगना क्षेत्र में आदिवासियों की जनसंख्या घट रही है।

    विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते हुए राज्य के मंत्री दीपक बरुआ ने कहा कि भाजपा घुसपैठ के नाम पर झारखंड को बांटना चाहती है।

    उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने संसद में अपनी मंशा साफ कर दी है। हम भाजपा को राज्य को बांटने नहीं देंगे।’’

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दुबे का संसद में दिया गया बयान उनकी निजी टिप्पणी है।

    मरांडी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा का इससे कोई लेना-देना नहीं है।’’

     

    झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की बैठक झा मु मो जिला संपर्क कार्यालय में संपन्न हुई जिसमें केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के द्वारा संथाल परगना एवं बंगाल के कुछ हिस्से को केंद्र शासित राज्य बनाने की मांग के विरोध में कल दिनांक 30 जुलाई 2024 को उपयुक्त कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया जाएगा इस कार्यक्रम में केंद्रीय समिति के सभी पदाधिकारी जिला के सभी पदाधिकारी तथा प्रखंड एवं पंचायत के सभी पदाधिकारी की उपस्थितती अनिवार्य है बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित 15 सूत्री के सदस्य शेख बदरुद्दीन जिला के सचिव घनश्याम महतो जिला के उपाध्यक्ष अरुण प्रसाद बगराइ मारडी सागेन पूर्ती पूर्व जिला परिषद पिंटू दत्त राजा सिंह अजय रजक फैयाज खान समद अंसारी विर्धन सोरेन रानू मंडल बाली mardi दुर्गा हो उज्वल दास गुरमीत सिंह गिल उपस्थित थे

     

     

    वहीं, भाजपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया और दावा किया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दे रहा है।

    भाजपा विधायक अनंत ओझा ने दावा किया कि संथाल परगना में आदिवासियों की आबादी घट रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक में चर्चा में रहा मानगो, आजादनगर एवं सीतारमडेरा
    Next Article नारायण प्राइवेट आईटीआई लूपुंगडीह चांडिल में रतनजी दादाभाई टाटा की जयंती मनाई

    Related Posts

    केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, दिनेश कुमार ने दिलाई शपथ

    July 14, 2026

    जगन्नाथ रथ यात्रा जमशेदपुर: 16 जुलाई को ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्ग बंद

    July 14, 2026

    जेएनएसी में नमस्ते दिवस का आयोजन: स्वच्छता कर्मियों को किया गया सम्मानित

    July 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, दिनेश कुमार ने दिलाई शपथ

    जगन्नाथ रथ यात्रा जमशेदपुर: 16 जुलाई को ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्ग बंद

    जेएनएसी में नमस्ते दिवस का आयोजन: स्वच्छता कर्मियों को किया गया सम्मानित

    दिनेश कुमार को पश्चिम बंगाल भाजपा नेतृत्व से मिला सम्मान पत्र, संगठनात्मक योगदान की सराहना

    बोकारो पुलिस अलर्ट: श्रावणी मेला और रथ यात्रा के लिए सुरक्षा तैयारियां तेज

    जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित पांच बच्चों का सफल इलाज, स्वास्थ्य विभाग की पहल से घर लौटे स्वस्थ

    इस्कॉन की भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा 16 जुलाई को जमशेदपुर में, तैयारियां पूरी

    मानगो में आपराधिक-राजनीतिक गठजोड़ फिर सक्रिय: सरयू राय की चेतावनी

    मोदी सरकार हर मोर्चे पर घिरी, देश-विदेश में हो रही आलोचना : सुधीर कुमार पप्पू

    तीन महीने से नहीं हुई* *मानगो नगर निगम बोर्ड की बैठक, सरयू राय ने उठाए सवाल; कहा शीघ्र हो बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.