Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड : कांग्रेस विधायक के ठिकाने पर दूसरे दिन भी ईडी की रेड, कई दस्तावेज बरामद
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    झारखंड : कांग्रेस विधायक के ठिकाने पर दूसरे दिन भी ईडी की रेड, कई दस्तावेज बरामद

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    झारखंड : कांग्रेस विधायक के ठिकाने पर दूसरे दिन भी ईडी की रेड, कई दस्तावेज बरामद
    रांची. हजारीबाग जिले के बड़कागांव क्षेत्र की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकाने पर ईडी ने लगातार दूसरे दिन छापामारी की है. मंगलवार सुबह से विधायक, उनके रिश्तेदारों और करीबियों के ठिकानों पर शुरू हुई छापेमारी में मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं. इधर, विधायक ने आरोप लगाया है कि उन्हें राजनीतिक वजहों से टारगेट किया जा रहा है.

     

     

    मंगलवार को ईडी की टीमों ने रात करीब एक बजे तक तलाशी जारी रखी. एक अंचलाधिकारी शशिभूषण के रांची स्थित आवास से करीब सात लाख रुपए और अन्य के ठिकानों से 13 लाख रुपए बरामद किए जाने की सूचना है. बुधवार सुबह एजेंसी की टीम एक बार फिर विधायक के हजारीबाग स्थित आवास पर पहुंची. एजेंसी ने सरकारी जमीन पर कब्जा, रंगदारी और अवैध बालू कारोबार को लेकर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों को आधार बनाते हुए जांच शुरू की है.

     

    मंगलवार को अंबा प्रसाद, उनके पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, अंबा के भाई अंकित राज, बहन अनुप्रिया और अन्य रिश्तेदारों के नाम पर बनी 10 कंपनियों के दस्तावेज खंगाले गए. अंबा के पिता योगेंद्र साव के मुंबई में बांद्रा स्थित फ्लैट पर भी दबिश दी गई.

     

     

     

    इनके अलावा अंबा के करीबियों में मुकेश साव, राजेश साव, संजय कुमार, पंकज नाथ, कुशाग्र रूद्र, बिंदेश्वर कुमार दांगी, मनोज अग्रवाल, उदय साव, राजू साव, धीरेंद्र साव और अजीत कुमार गुप्ता के ठिकानों पर छापेमारी की गई है.

     

     

    इधर, अंबा प्रसाद ने कहा है कि उन्हें भाजपा की ओर से हजारीबाग या चतरा लोकसभा सीट से टिकट ऑफर किया जा रहा था. उन्होंने इनकार किया तो उनके यहां ईडी को भेज दिया गया. ईडी की टीम सीधे उनके बेडरूम में घुस गई. उन्हें घंटों खड़ा रखा गया. राजनीतिक वजहों से उन्हें प्रताडि़त किया जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोक सभा आम चुनाव के मद्देनजर दुमका में मतदाता को जागरूक करने के लिए स्वीप कोषांग ने निकाला बाईक रैली
    Next Article लोहरदगा के न्यू पुलिस लाइन में मधुमक्खियों के हमले से एक महिला सहायक आरक्षी गंभीर रूप से घायल

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.