Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड बोर्ड का साइंस पेपर लीक: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, सरकार की कार्यशैली कठघरे में
    Breaking News चाईबासा झारखंड रांची

    झारखंड बोर्ड का साइंस पेपर लीक: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, सरकार की कार्यशैली कठघरे में

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड बोर्ड का साइंस पेपर लीक: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, सरकार की कार्यशैली कठघरे में

    झारखंड में शिक्षा व्यवस्था का हाल दिन-ब-दिन बदतर होता जा रहा है। ताजा मामला बोर्ड परीक्षा में साइंस के पेपर लीक होने का है, जिसने राज्य की परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पेपर लीक होना सिर्फ एक प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि सरकार की निष्क्रियता और भ्रष्टाचार की पोल खोलता है। अभी कुछ ही दिनों पहले जैक के अध्यक्ष का नियुक्ति हुई थी । आखिर हर एग्जाम का पेपर लीक हो जाता है चाहे हो CGL का हो या मीट्रिक , आखिर सरकार कोई भी एग्जाम कदाचार मुक्त क्यों नहीं करवा पा रही?

     

     

    आखिर क्यों हर परीक्षाओं में गड़बड़ी सामने आती है? क्यों अब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती? यह स्पष्ट संकेत है कि झारखंड सरकार और शिक्षा विभाग अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं।

    शिक्षा मंत्री की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। क्या उनकी जिम्मेदारी केवल भाषण देने तक सीमित है? जब छात्र अपना भविष्य बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं, तो उनके सपनों के साथ इस तरह का खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है?

     

     

    राज्य सरकार को इस लापरवाही की जवाबदेही लेनी होगी। जब तक भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों और इस गिरोह के सरगनाओं पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती, तब तक झारखंड की शिक्षा व्यवस्था यूं ही मजाक बनती रहेगी। अब समय आ गया है कि सरकार जवाब दे – आखिर कब तक छात्र और उनके अभिभावक इस लापरवाही की कीमत चुकाते रहेंगे?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग ने पूर्णिमा नेत्रालय में 10 फेको सर्जरी एवं 1 एस.आई.सी.एस सर्जरी कर कुल 11 का निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण कराया गया
    Next Article टेल्को पुलिस को मिली सफलता, गांजा और तीन मोबाइल के साथ दो युवक गिरफ्तार

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.