Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में लगभग 63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया: रवि कुमार
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    झारखंड में लगभग 63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया: रवि कुमार

    News DeskBy News DeskMay 25, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड में लगभग 63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया: रवि कुमार

     

    रांची, 25 मई  झारखंड में चार लोकसभा क्षेत्रों में शनिवार को 62.74 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

    अधिकारियों ने बताया कि गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ था, जो शाम पांच बजे तक चला। उन्होंने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

    राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने कहा, ‘‘झारखंड में आज 62.74 प्रतिशत मतदान हुआ। जमशेदपुर में सबसे अधिक 66.79 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद गिरिडीह में 66.14 प्रतिशत मतदान, रांची में 60.10 प्रतिशत और धनबाद में 59.20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।’’

    उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में गिरिडीह में 67.12 प्रतिशत, धनबाद में 60.47 प्रतिशत, रांची में 64.49 प्रतिशत और जमशेदपुर में 67.19 प्रतिशत मतदान हुआ था।

    उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत को अद्यतन किया जा रहा है और इसके और बढ़ने की संभावना है।

    कुमार ने कहा, ‘‘एमसीसी (आदर्श आचार संहिता) उल्लंघन के कुछ मामलों को छोड़कर, चार लोकसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण रहा। एमसीसी के उल्लंघन को लेकर तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।’’

    सीईओ ने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा सीट पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, जहां एक मतदान कर्मी की मौत हो गयी।

    झारखंड पुलिस के प्रवक्ता अमोल वी होमकर ने कहा कि किसी भी जगह से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है और गिरिडीह के पारसनाथ हिल्स तथा पीरटांड़ और बोकारो के झुमरा एवं लुगुबुरु जैसे माओवाद प्रभावित इलाकों में भी बहुत अच्छा मतदान हुआ।

    होमकर ने कहा कि कम से कम 764 मतदान केंद्र माओवाद प्रभावित श्रेणी में आते हैं।

    इससे पहले राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैंने रांची के श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में आज अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मैं सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का आग्रह करता हूं। लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।’’

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रांची में जेवीएम श्यामली स्कूल में मतदान केंद्र पर वोट डाला।

    धोनी दोपहर को अपनी पत्नी साक्षी, पिता पान सिंह और मां देवकी देवी के साथ जेवीएम श्यामली पहुंचे, जहां उन्होंने स्कूली शिक्षा प्राप्त की थी।

    जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज मैंने अन्याय पर न्याय की बड़ी जीत के लिए चुनाव के महान पर्व में भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आप सभी से अपने मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में पहुंचने और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए अपने अधिकार का प्रयोग करने की अपील करती हूं। हेमंत हैं तो हौसला है। झारखंड झुकेगा नहीं। ‘इंडिया’ रुकेगा नहीं।’’

    राज्य में इस चरण में 93 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। रांची से कुल 27, धनबाद और जमशेदपुर से 25-25 और गिरिडीह से 16 उम्मीदवार मुकाबले में हैं।

    इस चरण में 40.09 लाख महिला मतदाताओं सहित लगभग 82.16 लाख मतदाता इन निर्वाचन क्षेत्रों में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिये पात्र हैं।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी कुमार ने बताया कि सभी 8,963 मतदान केंद्रों पर करीबी नजर रखी गई। इस चरण में लगभग 36,000 चुनाव कर्मियों को तैनात किया गया।

    रांची लोकसभा सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी एवं कांग्रेस नेता यशस्विनी सहाय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मौजूदा सांसद संजय सेठ के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।

    बाघमारा से भाजपा के विधायक ढुलु महतो और बेरमो से कांग्रेस के विधायक कुमार जयमंगल की पत्नी अनुपमा सिंह के बीच धनबाद में सीधा मुकाबला है।

    जमशेदपुर में, भाजपा के मौजूदा सांसद विद्युत बरन महतो और झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के बहरागोरा से विधायक समीर मोहंती के बीच भी सीधी लड़ाई है।

    गिरिडीह में ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (एजेएसयू) पार्टी के चंद्र प्रकाश चौधरी का मुकाबला टुंडी से झामुमो के विधायक मथुरा महतो से है।

    झारखंड में लगभग 63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया: रवि कुमार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर लोकतंत्र के महापर्व में लोग बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा,ईस्ट प्लान बस्ती में प्रदेश भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी के साथ सतबीर सिंह सोमू  खुद व्यवस्था में लगे दिखे मतदान कर्मी के साथ मतदाता भी कर रहे थे सराहना 
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.