Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जया बच्चन पांचवीं बार जाएंगी राज्यसभा, एक हजार करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं बच्चन दंपत्ति
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    जया बच्चन पांचवीं बार जाएंगी राज्यसभा, एक हजार करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं बच्चन दंपत्ति

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जया बच्चन पांचवीं बार जाएंगी राज्यसभा, एक हजार करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं बच्चन दंपत्ति
    लखनऊ:  सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन के पास एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। बच्चन दंपत्ति के पास 800.49 करोड़ की चल और 200.14 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। राज्यसभा चुनाव में जया बच्चन की ओर से दाखिल नामांकन पत्र के साथ प्रस्तुत संपत्ति के ब्योरे में उनकी संपत्ति का खुलासा हुआ है। समाजवादी पार्टी के जिन तीन उम्मीदवारों ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया है; उसमें सबसे ज्यादा संपत्ति की मालकिन पूर्व सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन दिखाई दे रही हैं. वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन जिनको समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है; उनकी कुल संपत्ति की कीमत 12 करोड़ है. रामजी लाल सुमन जो कि समाजवादी पार्टी के सांसद रहे हैं; उनकी कुल चल अचल संपति 2.2 करोड़ की है.

     

     

    जया बच्चन, पांचवीं बार राज्यसभा पहुंचेंगी. समाजवादी पार्टी साल 2004 से ही उन्हें राज्यसभा भेजती रही है. जया बच्चन के पास न सिर्फ महंगी गाड़ियां हैं बल्कि 5 करोड़ रुपए से ज़्यादा मूल्य की बेशकीमती घड़ियां हैं. राजधानी लखनऊ में उनके पास कई बीघे का फार्म हाउस है. जया बच्चन ने विभिन्न बैंकों से कई करोड़ लोन भी लिए हैं लेकिन उनके पास मुंबई समेत कई शहरों में आलीशान घर हैं. जानकारी के अनुसार जया बच्चन और उनके पति अमिताभ बच्चन दोनों मिलकर 1,578 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं.

     

     

    चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे की जानकारी के अनुसार जया बच्‍चन और उनके पति के पास करीब 95 करोड़ रुपए मूल्‍य के गहने हैं. इसमें जया बच्चन के पास 40.97 करोड़ रुपए और अमिताभ के पास 54.77 करोड़ रुपए के आभूषण हैं. अमिताभ बच्चन के पास 16 गाड़ियां हैं जिनकी कुल कीमत 17.66 करोड़ रुपए है. इनमें 2 मर्सिडीज और 1 रेंज रोवर शामिल है. हालांकि जया बच्चन के पास एक कार है जिसकी कीमत 9.82 लाख रुपए है. चुनावी हलफनामे के मुताबिक जया बच्चन के पास 57 हजार 507 रुपए कैश और बैंक अकाउंट्स में दस करोड़ 11 लाख 33 हजार 172 रुपए जमा हैं. वहीं उनके पति अमिताभ बच्चन के पास 12 लाख 75 हजार 446 रुपये कैश और 1 अरब 20 करोड़ 45 लाख 62 हजार 83 रुपए बैंक डिपॉजिट है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुश्किल में पूनम पांडे: फर्जी मौत की अफवाह उड़ाने पर 100 करोड़ का मानहानि केस
    Next Article पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

    Related Posts

    मधुआबेड़ा गाँव में भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े*

    July 16, 2026

    सनातन संस्कृति की पहचान है भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा : दिनेश कुमार

    July 16, 2026

    भव्य रथयात्रा में शामिल हुए बन्ना गुप्ता मेयर सुधा गुप्ता, महाप्रभु जगन्नाथ का रथ खींचकर की सेवा

    July 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मधुआबेड़ा गाँव में भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े*

    सनातन संस्कृति की पहचान है भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा : दिनेश कुमार

    भव्य रथयात्रा में शामिल हुए बन्ना गुप्ता मेयर सुधा गुप्ता, महाप्रभु जगन्नाथ का रथ खींचकर की सेवा

    आदित्यपुर में रेलवे की जमीन पर बने अतिक्रमण क्षेत्र में हंगामा, मारपीट के बाद दुकानों में तोड़फोड़

    मानगो-ओलीडीह में 12 दुकानों में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के औजार और सामान बरामद

    केस वापस लेने का दबाव! पीड़ित के घर आधी रात हमला, तोड़फोड़ और धमकी; कार्रवाई नहीं होने का आरोप

    सरायकेला झोलाछाप डॉक्टर ने ली जान

    श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    सरायकेला के लखनासिंह घाटी में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर घायल

    सदर अस्पताल लापरवाही से प्रसूता की मौत, सड़क जाम पर हंगामा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.