Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चाकुलिया प्रखंड मुख्यालय में आयोजित हुआ जनता दरबार,सांसद,विधायक ,उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर समेत जिला एवं प्रखंड के पदाधिकारी हुए शामिल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    चाकुलिया प्रखंड मुख्यालय में आयोजित हुआ जनता दरबार,सांसद,विधायक ,उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर समेत जिला एवं प्रखंड के पदाधिकारी हुए शामिल

    Nijam KhanBy Nijam KhanAugust 10, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चाकुलिया प्रखंड मुख्यालय में आयोजित हुआ जनता दरबार, माननीय सांसद जमशेदपुर, माननीय विधायक बहरागोड़ा, जिला उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर समेत जिला एवं प्रखंड के पदाधिकारी हुए शामिल

    *▪️162 लाभुकों को मिला सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ, जिला उपायुक्त ने नए प्राप्त आवेदनों को सम्बंधित विभाग को अग्रसारित कर जल्द निष्पादन के दिए निर्देश*

    *▪️जनता का सेवा ही परम् धर्म, ससमय आवदेन का निष्पादन हो इसका प्रयास करें पदाधिकारी/कर्मी… श्री विद्युत वरण महतो, सांसद, जमशेदपुर*

    *▪️गांव के विद्यालयों का शिक्षा का स्तर बढ़े, शिक्षकों के उपस्थिति की निगरानी एवं पीएचसी में भी नियमित एएनएम आएं ताकि सीएचसी का भार कम रहे… श्री समीर मोहंती, विधायक बहरागोड़ा*

    *▪️जिला से लेकर प्रखंड के पदाधिकारी जनता दरबार में शामिल होते हैं जिससे मौके पर ही आवेदन के मेरिट पर समस्यायों का समाधान हो सके… श्रीमती विजया जाधव, जिला उपायुक्त*

    *पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश*
    ——————————-

    चाकुलिया प्रखंड सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें माननीय सांसद जमशेदपुर श्री विद्युत वरण महतो, माननीय विधायक बहरागोड़ा श्री समीर मोहंती, जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव, डीडीसी श्री प्रदीप प्रसाद, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री नंदकिशोर लाल समेत जिला एवं प्रखंड के अन्य विभागीय पदाधिकारी, प्रमुख, उप प्रमुख एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए। इस अवसर पर चाकुलिया नगर पंचायत में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया गया। साथ ही प्रखंड परिसर में नवनिर्मित पेवर्स ब्लॉक पथ का उद्घाटन किया गया। जनता दरबार में दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र से आए ग्रामीणों एवं नगर पंचायत वासियों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को सुना गया। इस मौके पर परिसंपत्तियों का वितरण तथा विभिन्न विभागों का स्टॉल लगाकर लोगों को सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला उपायुक्त द्वारा नवजात को अन्न प्रासन्न कराया गया।

    *जमशेदपुर सांसद श्री विद्युत वरण महतो* ने अपने सम्बोधन में कहा कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े लोगों का कैसे विकास हो, इस दिशा में केंद्र और राज्य सरकार के योजनाओं का क्रियान्वयन सभी जिला या प्रखंड स्तर के पदाधिकारी तत्पर रहकर पूरा करते हैं, और तत्पर रहने की आवश्यकता है। माननीय प्रधानमंत्री का ध्येय है कि कैसे लोगों का सर्वांगीण विकास हो। जनता की समस्याओं के निष्पादन का पहल इस जनता दरबार के माध्यम से हुआ। प्रखंड कार्यालय पर ही ग्रामीण जनता आश्रित होते हैं, ससमय रूप से आवेदनों का निष्पादन हो इसका प्रयास पदाधिकारी/ कर्मी करें। जनता का सेवा ही परम् धर्म है, जनप्रतिनिधि हों या सरकारी पदाधिकारी हम सभी का दायित्व है कि जनता की समस्याओं का निष्पादन उनकी आवश्यकतानुसार किया जाए।

    *बहरागोड़ा के विधायक श्री समीर मोहंती* ने गांव के विद्यालयों में शिक्षा का स्तर, शिक्षकों की उपस्थिति तथा ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति पर विशेष ध्यान देने की बात कही। बारिश को लेकर उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सर्वे कर रिपोर्ट बनाते हुए राज्य सरकार को भेजा जाए ताकि कृषि प्रधान इस क्षेत्र के लोगों को कुछ राहत मिल सके। शिक्षक, एएनएम, जनसेवक या अन्य कर्मचारी भी प्रखंड मुख्यालय में ही रहें ताकि जनता की समस्याओं का त्वरित निपटारा हो। पीएचसी में नियमित एएनएम के बैठने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि प्राथमिक उपचार गांव में मिल जाने से सीएचसी का भार कम होगा।

    इस मौके पर जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने कहा कि जिला से लेकर प्रखंड के वरीय पदाधिकारी जनता दरबार मे इस लिए मौजूद रहते हैं ताकि आवेदनों एवं समस्याओं को उनके मेरिट के आधार पर तत्काल निष्पादन किया का सके। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी सुयोग्य लाभुकों को मिले इस उद्देश्य से सभी विभागों का स्टॉल लगाकर लोगों को जानकारी दी जाती है।

    जनता दरबार के माध्यम से बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा 1 व्हील चेयर, 1 श्रवण यंत्र, 2 सुकन्या समृद्धि योजना, 1 कन्यादान, 1 महिला के गोद भराई कराते हुए जरूरी साजो सामान दिए गए। अंचल कार्यालय ने 19 लोगों के बीच वन पट्टा वितरण, 20 लोगों को मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना, 20 वृद्धावस्था पेंशन, 4 निःशक्त पेंशन, 4 आदिम जनजाति पेंशन की स्वीकृति प्रदान की गई। JSLPS से 10 RF/SHG, 35 SHG-CIF, 20 SHG-CCl, कृषि विभाग द्वारा 20 केसीसी वितरण, 4 अंबेडकर आवास, 27 लाभुकों को धोती साड़ी योजना का लाभ, 6 लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का लाभ दिया गया। इस मौके पर बिजली विभाग से जुड़े 3 आवेदन, आधार 2, आपूर्ति विभाग 4, नगर पंचायत 6, अंचल कार्यालय 7, आवास योजना का लाभ लेने हेतु 2 तथा अन्य आवेदन प्राप्त हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर अधिकारियों संग समीक्षा बैठक संपन्न
    Next Article यात्रा नए जीवन की शुरुआत नामक संस्था ने पूर्व सैनिकों को बांधी राखी

    Related Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    May 10, 2025

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    May 10, 2025

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    मीडिया प्रभारी बनी शशि आचार्य रिंकू सिंह संगठन सचिव

    तीन दिन में ही घुटनों पर आया पाकिस्तान

    जामताड़ा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार चल रही पुलिस की कारवाई में एक बडी सफलता मिली है

    प्रयास कार्यक्रम के तहत अभिभावकों तथा ग्रामीणों के साथ शिक्षकों ने की संवाद, नियमित विद्यालय भेजने के लिए किया प्रेरित

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    व्यवहार न्यायालय, जामताड़ा परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, विभिन्न वादों का हुआ निपटारा

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर आज उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आउटडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.