जानें जममशेपुर की सुरेखियाँ
जिला सैनिक बोर्ड चाईबासा द्वारा सोनारी कैम्प में पुर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के लिये जागरूकता शिविर
डेंगू को लेकर नगर निगम के द्वारा अभियान जारी
टाटा स्टील के संवेदक अजय एसोसिएट नामक ठेका कंपनी के कर्मचारियों ने आज DLC ऑफिस पर संवेदक विरुद्ध प्रदर्शन एवं आक्रोश प्रकट किया।
गैर आदिवासी परंपरा का विरोध
जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में सावन महोत्सव का आयोजन
जिला सैनिक बोर्ड चाईबासा द्वारा सोनारी कैम्प में पुर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के लिये जागरूकता शिविर
आज सोनारी आर्मी कैम्प स्थित फेमिली वेलफेयर सेंटर में जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल किशोर सिंह एवं उनके सहयोगी कर्लक महेंद्र प्रसाद चौधरी प्रफुल्ल चन्द्र राम के द्वारा पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के लिये जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कैम्प में ई सी एच एस पॉलिक्लिनिक जमशेदपुर के ऑफिसर इंचार्ज कर्नल तेजपाल बाजवा पुर्व ओ आई सी कर्नल सी नाथ ब्रिगेडियर निरंजन विलखू सोनारी हेडक़वाटर के हवलदार पंडा ने हिस्सा लिया।आज कैम्प में उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों ने जिला सैनिक बोर्ड के द्वारा निरन्तर सहयोग शिविर लगाने की सराहना की एवं करतल ध्वनियों से पदाधिकारियों का स्वागत किया। पिछले कैम्प से आज तक जो भी वेटरन्स हम सबको छोड़कर चल बसे उनके लिये दो मिनट का मौन श्रद्धांजलि दी गई। राज्य सैनिक बोर्ड द्वारा मिलने वाली कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा किया गया। बच्चों के शिक्षा अनुदान को 30 सितंबर से पहले आवेदन करने की सलाह दी गयी। अपने अपने डिपेंडेंट का नाम और जन्मतिथि रिकॉर्ड के अनुसार ठीक कराने की सलाह दी गयी।ई सी एच एस के डिपेंडेंट कार्ड धारकों को हर बर्ष इनकम सर्टिफिकेट जमा कराने एवं कार्ड को एक्टिव रखने की सलाह दी गयी। जिससे इमरजेंसी पड़ने पर लाभुकों का इलाज हो सके। कैंटीन में लिकर जल्द ही लाइसेंस बनने के बाद कलेक्शन शुरू हो जाएगा। ई सी एच एस के साथ टाटा मुख्य अस्पताल इम्पैनल की प्रक्रिया जल्द ही पूरा होने वाली है। जिससे पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को शहर के बीचों बीच एक बाहर आप्शन उपलब्ध हो जाएगा।इस बात की खुशी पूरे शहर के पूर्व सैनिकों में है। आज कैम्प कुछ वीर नारी जिनके पति के देहांत हो गया था उन्हें फ्यूनरल ग्रांट की राशि का चेक प्रदान किया गया। जबकि पश्चिम सिंहहभूम के वीर नारियों को चेक 25 अगस्त को प्रदान किया जा चुका है।साथ ही प्रभावित परिवार को भरोसा दिलाया गया कि पूरा सैनिक समाज आपके दुःख की घड़ी में सहयोगी के रूप में खड़ा रहेगा। कार्यक्रम का सम्मापन चाय जलपान के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यबाद ज्ञापन पुर्व नौंसैनिक सुशील कुमार सिंह ने किया। जबकि मुख्य रूप से भूषण सिंह कुंवर सिंह दिनेश सिंह प्रदीप बिस्वास अनिल सिन्हा अवधेश कुमार मनोज सिंह शिवेंदु शेखर सनातन मिश्रा दयाभूषण किशोरी प्रसाद रामजी सिंह आदि उपस्थित थे।
डेंगू को लेकर नगर निगम के द्वारा अभियान जारी
*डेंगू के रोकथाम के लिए मानगो नगर निगम द्वारा आज भी विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण, नालियों की कराई गई साफ सफाई, ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव, फागिंग आदि कार्य कराया गया*
*डेंगू के मद्देनजर 15 से अधिक छोटे बड़े नालियों की कराई गई सफाई*
*नगर निगम क्षेत्र के लगभग 15 मोहल्ले में फागिंग कराया गया*
कार्यपालक पदाधिकारी श्री सुरेश यादव के निर्देशन में मानगो नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में डेंगू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उसके रोकथाम के लिए आज भी नगर निगम क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया गया।
मानगो नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में आज भी माइकिंग कर प्रचार प्रसार कराया गया एवं डेंगू के रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
डेंगू के रोकथाम हेतु नगर निगम के ओल्ड पुरुलिया रोड,आजाद नगर,जाकिर नगर ,डिमना रोड,डिमना बस्ती आदि क्षेत्रों में निरीक्षण कर डेंगू के लारवा की जांच की गई। जांच में जिनके घर पर डेंगू का लारवा या जलजमाव आदि पाया गया उन लोगों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना की करने की चेतावनी दी गई।
एवं घर के आस-पास गंदगी न फैलाने एवं जल जमाव नहीं करने की चेतावनी दी गई।
डेंगू के रोकथाम के लिए नगर निगम क्षेत्र में थर्मल फॉगिंग भी कराया गया । मानगो नगर निगम द्वारा पांच फॉगिंग मशीन से नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में फॉगिंग कराई गई
डिमना रोड ओल्ड पुरुलिया रोड आजाद नगर जवाहर नगर आदि विभिन्न क्षेत्रों में नालियों की सफाई कराई गई ताकि डेंगू मच्छर नालियों में पैदा ना हो सके
संकोसाई ,ओल्ड पुरुलिया रोड ,डिमना रोड , उलीडीह , आदि जगहों पर थर्मल फॉगिंग कराया गया।
इस अभियान में नगर और निकाय के अन्य कर्मी उपस्थित थे ।
टाटा स्टील के संवेदक अजय एसोसिएट नामक ठेका कंपनी के कर्मचारियों ने आज DLC ऑफिस पर संवेदक विरुद्ध प्रदर्शन एवं आक्रोश प्रकट किया।
मालूम हो की यूथ इंटर के राष्ट्रीय सचिव एवं जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के महामंत्री राजीव पाण्डेय के नेतृत्व में उक्त ठेका कंपनी में काम करने वाले लगभग 26 शोषित मजदूरों ने DLC ने अपनी शिकायत को रखा । मजदूरों का आरोप है कि कंपनी उनको CLM पोर्टल द्वारा आधारित फूल और फाइनल सेटलमेंट में 8 हजार से 10 हजार रुपये कटौती किया है और नोटिस पेमेंट एवं छटनी मुआवजा और ग्रेच्युटी का भुगतान नही कर रही है। जिसको लेकर शोषित मजदूरों ने अपर श्रमायुक्त के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन एवं नव पदस्थापित DLC राकेश प्रशाद का अभिनन्दन किया। मौके पर राजीव पांडे ने कहा कि यदि मस्जिदों को जज ने नहीं मिला तो सभी मजदूर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी जवाब दे ही उक्त ठेका कंपनी की होगी
गैर आदिवासी परंपरा का विरोध
आदिवासी भूमिज समाज एम जी एम मंडल लगातार अपने क्षेत्र के भूमिजो में हावी हो रहे दिकू यानी गैर आदिवासी परंपरा का विरोध किया है, और साथ ही साथ अपने रूढ़िवादी परंपरा को सख्ती से व्यवहार में लाने के लिए कार्यरत है । इसी दौरान कल दिनांक 25.08.2023 को पटमदा प्रखंड अंतर्गत जेरका गांव में आदिवासी भूमिज समाज के भुइंया गोत्र के कालीराम सिंह की दिवंगत मां पाणमानी सिंह की घाट कामान में एम जी एम मंडल ने पोटका क्षेत्र के पारंपरिक पाहन को बुलाकर रूढ़िवादी परंपरा से घाट कामान की विधि को संपन्न कराया ।
साथ ही एम जी एम मंडल के सक्रिय सदस्य हरमोहन सिंह ने कहा कि हमारा भूमिज समाज रूढ़िवादी परंपरा की धनी है । हमें हमारे रूढ़िवादी परंपरा के अनुसार ही सारे सामाजिक कार्य करना होगा ।
अन्यथा हमारी आने वाली पीढ़ी परंपराविहीन होकर रह जायेगी, जिससे समाज के स्वत: विलुप्त होने की संभावना है ।
जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में सावन महोत्सव का आयोजन
आज जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम कोल्हान विश्वविद्यालय के पूर्व वित्त पदाधिकारी डॉ पी के पाणी के महाविद्यालय में योगदान देने के उपलक्ष्य में प्राचार्य डॉ सत्यप्रिय महालिक द्वारा पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया। साथ ही महाविद्यालय के नवनियुक्त परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र सिंह को उनके पद पर स्वागत किया गया तथा निवर्तमान परीक्षा नियंत्रक डॉ अनिल चंद्र पाठक को उनके कार्यकाल पूर्ण होने पर परीक्षा नियंत्रक के पद से विदाई दी गई। कार्यक्रम के अगले चरण में महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने मिलजुलकर सावन के गीत सुनाए एवं गीतों की धुनों पर थिरके। प्रो. शिप्रा, प्रो हरेन्द्र पंडित, प्रो सुभाष चन्द्र दास , डॉ अनिल चंद्र पाठक तथा रजनी ने गीत प्रस्तुत किये तथा प्रो शोभा मुवाल, प्रो. सुरभि सिन्हा ने नृत्य प्रस्तुत किये।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्राचार्य ने प्रकृति परिवर्तन लाने वाले मौसमों के स्वागत की परंपरा का उल्लेख किया एवम उड़िया भाषा में एक गीत प्रस्तुत किया। सावन महोत्सव के अंतर्गत ही शिक्षकों एवम शिक्षकेत्तर कर्मियों के बीच म्यूजिकल चेयर रेस तथा स्पून बॉल रेस का आयोजन हुआ, जिसमें अव्वल आनेवाले शिक्षकों एवम शिक्षकेत्तर कर्मियों को उपहार प्रदान किये गए।
गौरतलब है कि कोल्हान विश्वविद्यालय में पिछले एक महीने से अधिक समय से लगातार परीक्षाएं हो रही थी। इस संस्कृति आयोजन का सभी शिक्षकों ने खुलकर आनंद लिया। कार्यक्रम प्रभारी प्रो. कुमारी प्रियंका, प्रो सुरभि सिन्हा ने सभी को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया। संचालन प्रो. हरेन्द्र पंडित ने किया। इस समारोह में महाविद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मी शामिल हुए।

