Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पार्किंग को लेकर चर्चित गोली कांड में संलिप्त पांच अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    पार्किंग को लेकर चर्चित गोली कांड में संलिप्त पांच अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadAugust 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बेगूसराय (नगर )बेगूसराय मे एक ही परिवार के तीन लोगो को एक साथ गोली मारने के मामले मे पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। चर्चित इस गोली कांड मामले में पुलिस ने पांच अपराधीयों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी लोग आपस मे रिस्तेदार हैँ जिनके द्वारा गाड़ी पार्किंग के विवाद में ताबड़तोड फायरिंग कर जहाँ एक को मौत के घाट उतार दिया गया था वही इस घटना मे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे. आपको बताते चले की 19 अगस्त को सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र के कैलाशपुर गांव में है गाड़ी लगाने के विवाद में दबंग पड़ोसी के द्वारा तीन लोगों को गोली मार दी गयी थी जिसमें एक की मौत मौके बारदात पर हो गई थी,जिसमे दो लोग पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये थे. इस घटना के बाद लोगो मे काफी आक्रोश देखने को मिला था. बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर को तोड़फोड़ भी किया था। पुलिस लगातार घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रहे थी । हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अपराधी को गिरफ्तार किया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि 19 अगस्त को चमरू यादव और बैजू यादव के बीच गाड़ी पार्किंग को लेकर पहले कहा सुनी हुई फिर बाद में चमरू यादव के पुत्र के द्वारा ताबड़तोड़ गोली बड़ी की घटना को अंजाम दिया था जिसमें तीन लोगों को गोली लगी थी। इलाज के क्रम में विकास यादव की मौत हो गई थी जबकि बैजू यादव एवं संजीव यादव जो आपस में पिता पुत्र थे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। तभी से इसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस छापेमारी अलग-अलग जगह कर रही थी और yबीती रात इस मामले में 5 अपराधी को गिरफ्तार किया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि इसके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार एवं गोली भी बरामद की गई है। पकडे गये सभी लोग मे एक पिता और चार लड़के शामिल हैँ. इस मामले में बेगूसराय किसकी जगन कुमार ने बताया कि अब तक हथियार की बरामद की नहीं हो पाई है लेकिन इसकी जानकारी पुलिस को प्राप्त हो गई है कि हथियार कहां फेका गया है. एसपी योगेंद्र कुमार ने यह भी बताया कि दोनों परिवार के बीच पूर्व से जमीन का विवाद था और इसी सिलसिले में घटना के दिन बैजू यादव के परिवार और बीस अन्य लोग चमरू यादव के घर मे घुस कर पहले महिला के साथ मारपीट की थी. जिसे बचाने के लिए उनके पुत्र ने हवाई फायरिंग की थी. बाबजूद जब लोग नहीं माने तो आरोपी ने तीन लोगो को गोली मार दी थी. पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजानें जममशेपुर की सुरेखियाँ
    Next Article जन संघर्ष मोर्चा जिला पाकुड़ का एक प्रतिनिधिमंडल मोर्चा के संयोजक के नेतृत्व में उपायुक्त कक्ष में उपायुक से मिलकर एक स्मार पत्र सौंपा

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.