16 वां सब जूनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जामताड़ा खो-खो टीम रवाना
धनबाद जिला खो-खो संघ एवं झारखंड राज्य खो-खो संघ के संयुक्त तत्वाधान में
7 से 9 अक्टूबर तक डी .एम पब्लिक स्कूल पुटकी धनबाद में आयोजित 16 वां सब जूनियर राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जामताड़ा जिला खो-खो संघ के बालक एवं बालिका टीम को राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य सह जामताड़ा जिला इंटक के अध्यक्ष हरी मोहन मिश्र ने सभी खिलाड़ियों को खेल कीट एवं जर्सी देकर रवानगी कीए एवं उन्होंने अपने संबोधन में सभी खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए मंगलकामनाएं एवं बधाई दीए साथ ही उन्हें कहे कि जामताड़ा में खो – खो खेल को विकसित करने के लिए हम से आने वाले समय में जो भी सहयोग की अपेक्षा है मैं उसे पूरा करूंगा और जामताड़ा में खो – खो खेल को विकसित और बढ़ावा देने के लिए हम राज्य सरकार से भी जिला में खेल का आधारभूत संरचना का निर्माण करने के लिए अपने बातें को रखूंगा । इस अवसर पर मुख्य रूप से जामताड़ा जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष डी.डी. भंडारी , जामताड़ा जिला योग एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन दुबे , जामताड़ा जिला खो-खो संघ के उपाध्यक्ष चंचल भंडारी , झारखंड राज्य एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सह जामताड़ा जिला खो-खो संघ के सचिव दीपक दुबे , माधुरी सिन्हा , शिवलाल मुर्मू उपस्थित थे उन्होंने भी सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बधाई एवं शुभकामना दिए। इस बात की जानकारी देते हुए झारखंड राज्य खो-खो एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सह जामताड़ा जिला खो-खो संघ के सचिव दीपक दुबे ने बताया कि राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का गत 29 सितंबर को जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन कर खिलाड़ियों का चयनित किया गया है। हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि यह सारे खिलाड़ी जामताड़ा जिला को प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य टीम में जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के साथ चीफ डी. मिशन के प्रभारी राहुल सिंह , बालिका टीम के कोच परिणीता सिंह एवं मैनेजर भास्कर चांद , बालक टीम के कोच सूरज कु. पासवान एवं मैनेजर सोनू कु. मल्लिक टीम के साथ रवानगी हुई ।