■ *माननीय विधायक, सारठ विधानसभा, श्री रणधीर कुमार सिंह एवं भू अर्जन पदाधिकारी श्रीमती अंजना दास ने संयुक्त रूप से करमाटांड प्रखंड के अलकचुंवा ग्राम में सामुदायिक पुस्तकालय का किया शुभारम्भ।*
आज दिनांक 02 फरवरी 2021 को करमाटांड प्रखंड के अलकचुंवा ग्राम में माननीय विधायक, सारठ विधानसभा, श्री रणधीर कुमार सिंह एवं भू अर्जन पदाधिकारी श्रीमती अंजना दास ने संयुक्त रूप सामुदायिक पुस्तकालय का शुभारम्भ किया।
माननीय विधायक ने कहा उपायुक्त जामताड़ा के पहल का परिणाम है कि इतने कम समय में जिला प्रत्येक प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सामुदायिक पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया है। जिसके लिए उन्होंने उपायुक्त को शुभकामनाएं दीं।
कहा कि जिस उददेश्य के लिए पुस्तकालय का अधिष्ठापन किया गया है वह वास्तव में पूरा होता दिख रहा है। क्षेत्र के गरीब आर्थिक रूप से अक्षम बच्चे जो शिक्षा से नहीं जुड़ पाते हैं वैसे लोगों के लिए यह एक वरदान है। उन्होंने उपस्थित बच्चों से कहा कि आप लोग प्रतिदिन पुस्तकालय में आने की आदत डालें, मन लगाकर पढने को प्रेरित किया। उन्होंने पुस्तकालय सेे हर युवा वर्ग एवं छात्र छात्राओंं को जुड़ने का अपील किया। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय को आगे बढ़ाने एवं देखरेख की सारी जिम्मेवारी कमेटी के अध्यक्ष सचिव एवं कोषाध्यक्ष के ऊपर है। अच्छे पुस्तक के बिना गरीब बच्चे नहीं पढ़ पाते हैं। पुस्तकालय में ज्यादा से ज्यादा बच्चों को जोड़ें।
आज जामताड़ा जिले में उक्त के अलावे और 3 पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया।
मौके पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्रीमति अंजना दास, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती पल्लवी सिन्हा, अंचल अधिकारी श्री सच्चिदानंद वर्मा,जनप्रतिनिधी, छात्र छात्राओं सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित थे।