विधायक हुये भावुक,कहा किसी भी हाल में अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा
जामताड़ा| झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी युवा कांग्रेस के जिला सचिव स्वर्गीय राहुल राम के परिजनों से मिलने उनके आवास अंबेडकरनगर मिहिजाम पहुंचे| वही विधायक ने राहुल राम के परिजनों को सांत्वना दिया और जल्द से जल्द प्रशासन द्वारा राहुल राम के हत्यारों को पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचाने का भरोसा दिलाया।
विधायक ने राहुलराम के परिजनों को भरोसा दिलाया कि हर समय कांग्रेस पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है। कहा कि राहुलराम की बहन के शादी में जितना भी खर्च होगा वो मैं उठाऊंगा|मोके पर युथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिनोद क्षत्रिय ,परवेज रहमान, इरशाद आरसी,परीमल मंडल, दानिश रहमान, याशर,राजु, आनंद जैन, संजय गुप्ता सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे|