■ *उप विकास आयुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में राजस्व संबंधी बैठक संपन्न*
शनिवार को संध्या समय समाहरणालय सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में मुख्य सचिव झारखंड, रांची के द्वारा होने वाली राजस्व संबंधी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रखंड वार भूमि हस्तांतरण, जमाबंदी, दाखिल खारिज ,भूमि अधिकरण, कृषि गणना, पथ निर्माण ,ई – कोर्ट,भूमि सीमांकन का ऑनलाइन एवं ऑफलाइन लंबित आवेदन, सरकारी भूमि संरक्षण, जनगणना ,आमीन और राजस्व की नियुक्ति ,कर्मचारी की नियुक्ति, कर्मचारी एवं सीआई की प्रोन्नति आदि अन्य संबंधित विषयों पर चर्चा किया गया।
उप विकास आयुक्त ने अपर समाहर्ता को निर्देश दिया कि त्रुटि निराकरण करवाते हुए राजस्व कर्मचारी की नियुक्ति जल्द से जल्द करें। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
अपर समाहर्ता ने संबंधित पदाधिकारी को ई – कोर्ट के लंबित मामलों को निष्पादन करने का निर्देश दिया।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि जामताड़ा जिले में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों की कमी होते हुए भी कोविड-19 के इस मुश्किल दौर में निकलने के लिए सभी समन्वय बनाते हुए कोविड-19 वैक्सीन की तैयारी में अपने स्तर से सहयोग करें। जिससे इस महामारी के संकट से उभरने में सफल हो सके। अपर समाहर्ता एवं अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि कोल्ड चैन स्थल निरीक्षण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
उप विकास आयुक्त ने अपर समाहर्ता को कार्यालय कर्मियों के द्वारा प्रतिवेदन विधिवत प्रस्तुत नहीं करने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने की बात कही।
इस बैठक में अपर समाहर्ता श्री सुरेंद्र कुमार , अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, भू अर्जन पदाधिकारी श्रीमती अंजना दास ,जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री प्रकाश चंद्र लाल,सभी अंचल अधिकारी, सभी अंचल निरीक्षक ,एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ,जेई एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

