Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएसपी संचालक को हसुवे का भय दिखाकर 2 लाख 70 हजार रूपये की लूट की घटना को अपराधियों ने दिया अंजाम
    अपराध

    सीएसपी संचालक को हसुवे का भय दिखाकर 2 लाख 70 हजार रूपये की लूट की घटना को अपराधियों ने दिया अंजाम

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 12, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीएसपी संचालक को हसुवे का भय दिखाकर 2 लाख 70 हजार रूपये की लूट की घटना को अपराधियों ने दिया अंजाम

    संवाददाता

    नारायणपुर/जामताडा़: हसुआ का भय दिखाकर अपराधियों ने दिनदहाड़े नारायणपुर थाना क्षेत्र के रानीडीह ग्राम के समीप दो लाख सत्तर हजार रूपये की लूट की घटना को अंजाम दिया । घटना शुक्रवार की तीन बजे के आसपास की है। बताया जाता है कि एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र पबिया के संचालक पवन कुमार मंडल भारतीय स्टेट बैंक काला झरिया से दो लाख सत्तर हजार रुपये लेकर बाइक से अपना केंद्र जा रहें थे। वे रानीडीह ग्राम के खाली फिल्ड के पास पहुंचे ही थे कि दो बाइक पर सवार चार लोग ओवरटेक करके पवन कुमार मंडल को रोक दिया और रुपए से भरा बैग को छीनने का प्रयास किया। हालांकि अपराधियों की धमक को देखकर सीएसपी संचालक ने रुपए से भरे बैग को देने से इनकार किया और विरोध भी किया । लेकिन छीना झपटी के बीच अपराधियों ने सीएसपी संचालक पर हसुए से वार कर दिया और जख्मी कर रुपए से भरा बैग को लेकर अपराधी वापस काला झरिया की और अपनी मोटर सायकिल से भाग गए । घटना की सूचना मिलने के बाद नारायणपुर के थाना प्रभारी दयाशंकर राय, एसआई जय प्रकाश एक्का पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे तथा मामले की पड़ताल की। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
    सीएसपी संचालक कई बार लूट का हुआ है शिकार — दो पैसे उपार्जन के लिए अपनी पूंजी से बेरोजगार युवक क्षेत्र में विभिन्न बैंकों का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं लेकिन इनके कारोबार पर अपराधियों की बुरी नजर अक्सर पडती रहती है। ऐसी एक घटना नहीं बल्कि कई घटनाएं नारयानपुर थाना क्षेत्र में घट चुकी है । इसी महीने के छह मार्च को बुधुडीह ग्राम के पास सीएसपी संचालक सुमन कुमार पंडित से 2.33 लाख रुपए की लूट हुई थी । इसमें तीन अपराधी पिस्तौल के बल पर लूट को अंजाम दिए थे । करीब ढाई वर्ष पूर्व मुरलीपहाड़ी के नावाडीह सीएसपी संचालक से भी लाखों रुपए की लूट की वारदात हो चुकी है । ठीक उसी प्रकार छह-सात माह पूर्व बाकुंडिह के सीएसपी संचालक से भी रुपए की छीन तई हो चुकी है । अन्य छोटी-छोटी घटनाएं भी लूट की यहां बहुत सी होती रही है ।

    पुलिस की सुस्ती के कारण अपराधियों के मनोबल हैं परवान पर – थाना क्षेत्र में ऐसे लूट की वारदातों को अंजाम देकर भागने में सफल रहे अपराधियों के मनोबल बढ़े हुए हैं ।पुलिस से गिरफ्तारी की भय उन्हें बिल्कुल नहीं है । दिनदहाड़े व्यस्त सड़क में हथियार के बल पर बिना नंबर प्लेट लगे मोटरसाइकिल से ऐसी घटना को अंजाम देकर पुलिस को अपराधी अपनी उपस्थिति दिखा कर चले गए ।
    क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी — थाना प्रभारी दयाशंकर राय ने बताया कि पुलिस ने अपनी पड़ताल आरंभ कर दी है हम एक-एक बिंदु पर गहन जांच कर रहे हैं।बहुत जल्द ही लूट में शामिल अपराधी गिरफ्तार होंगे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा महिला मोर्चा जिला इकाई की हुई घोषणा
    Next Article प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी और पर्यवेक्षक नियुक्त

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.