Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सभी पर्यटन स्थल के सौन्दर्यीकरण एवं विकास को लेकर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी से मांगा प्रतिवेदन
    Breaking News झारखंड

    सभी पर्यटन स्थल के सौन्दर्यीकरण एवं विकास को लेकर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी से मांगा प्रतिवेदन

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 16, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान की रिपोर्ट

    भौगोलिक दृष्टिकोण से भी जामताड़ा जिला में पर्यटन की बेहतर संभावनाएं हैं, परिवहन के उचित माध्यम तथा मुख्यालय से नजदीक होने के कारण पर्वत विहार पार्क विशेष कर लाधना डैम में सालोंभर जामताड़ा के साथ-साथ अन्य पड़ोसी जिलों एवं राज्यों के पर्यटकों का आना होता है, ऐसे में इसका सौन्दर्यीकरण होने तथा सुविधाएं बढाने से सरकार को राजस्व वृद्धि के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा – उपायुक्त श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.)*

    आज दिनांक 16 सितंबर 2020 समाहरणालय स्थित उपायुक्त कक्ष में उपायुक्त सह जिला पर्यटन संवर्धन समिति अध्यक्ष जामताड़ा श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) के अध्यक्षता में पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक आहूत की गई।

    जामताड़ा जिले में राज्य स्तरीय टूरिस्ट स्पॉट के अंतर्गत 5 पर्यटन स्थल चिन्हित है। राज्य स्तरीय सी कैटेगरी में लाधना डैम तथा देवेलेश्वर धाम है, वहीं पर्वत विहार पार्क, मलांचा पहाड़, सिंहवाहिनी मंदिर को डी केटेगरी में सम्मिलित किया गया है।

    *लाधना डैम एवं पर्वत विहार के सौन्दर्यीकरण को लेकर किया गया विचार-विमर्श*

    उपायुक्त जामताड़ा द्वारा जिला मुख्यालय से नजदीक पर्यटकों के आकर्षक पर्वत विहार एवं लाधना डैम पर्यटक स्थल का सौन्दर्यीकरण, पर्यटकों हेतु मनमोहक दृश्‍य सहित अन्य सुविधाएं बहाल करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

    उपायुक्त ने कहा की शहर के नजदीक होने के कारण पर्वत विहार एवं लाधना डैम का सौन्दर्यीकरण होने से रोजगार का भी सृजन होगा तथा पर्यटन स्थल में सालों भर पर्यटकों का आवगमन होगा।

    उपायुक्त द्वारा कहा गया कि पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए लाधना डैम पर्यटक स्थल को पर्यटन के दृष्टिकोण से बेहतर सुविधाएं, मनमोहक कार्य, मनोरंजन जैसी सुविधाएं बहाल करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    बैठक में पर्यटन मद के अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं में किए गए कार्यों तथा संचालित कार्यों का उपायुक्त द्वारा समीक्षा किया गया।
    भवन प्रमंडल अभियंता द्वारा बताया गया कि देवलवाड़ी, नारायणपुर में शेड निर्माण/ स्टेज का निर्माण/ टॉयलेट का निर्माण किया गया है।
    करमाटांड में शौचालय / शेड इत्यादि का निर्माण किया गया है।
    नारायणपुर कोरिडिह में भी शेड निर्माण/ स्टेट निर्माण का कार्य किया गया है।
    लाधना डैम पर्यटन स्थल में क्या क्या निर्माण किया गया है। इस संबंध में उपायुक्त द्वारा सम्बन्धित कार्यपालक अभियंता को स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने का निदेश दिया गया।

    *पं0 ईश्वरचंद्र विद्यासागर के कर्मभूमि ‘नंदनकानन’ में किये गये कार्य का मांगा प्रतिवेदन*

    2016-17 में नंदनकानन करमाटांड स्थित ईश्वर चंद्र विद्यासागर के कर्मभूमि नंदनकानन में क्या क्या कार्य किया गया है? उसका एक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश सम्बन्धित को दिया गया। साथ ही उपायुक्त ने जिले में पर्यटन के क्षेत्र में किए गए अन्य कार्यों के बारे में उपायुक्त ने जानकारी प्राप्त की। जिले में जितने भी पर्यटन स्थल हैं उन्हें राज्य सरकार द्वारा चार श्रेणियों में बांटा गया है। चौथे श्रेणी में आने वाले पर्यटन स्थल हैं, उसे कैसे विकसित किया जाए, इसे लेकर बैठक में विचार विमर्श किया गया। जिले में ऐसे पर्यटन स्थल जिनका किसी भी श्रेणी में नाम नहीं है, वैसे पर्यटन स्थलों का प्रस्ताव समिति में देने का निर्देश दिया गया और इस पर विस्तार से चर्चा की गई।

    सांसद मद/विधायक मद/अनाबद्ध निधि/मुख्यमंत्री विकास योजना/पर्यटन/विकास शाखा द्वारा संचालित योजना का भी उपायुक्त जामताड़ा द्वारा समीक्षा किया गया साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
    उपायुक्त जामताड़ा द्वारा उक्त मद से संचालित योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

    मौके पर डीआरडीए निदेशक श्री रामवृक्ष महतो, कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय श्री रामाश्रय दास, कार्यपालक अभियंता श्री सुरेंद्र कुमार दिनकर, कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल श्री जितेंद्र कुमार, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल श्री पंकज कुमार, कार्यालय प्रधान श्री बैजू झा, लिपिक श्री ओम कृष्ण ठाकुर, श्री मधु कुमार सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसहायक पुलिसकर्मियों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रही है हेमंत सरकार: रघुवर दास
    Next Article सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तीसरे दिनभाजयुमो सुन्दरनगर मण्डल के द्वारा स्वच्छता अभियान व मास्क वितरण किया गया

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.