Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » JAMSHEDPUR:जेटीडीसीएल के माध्यम से पूर्वी सिंहभूम जिले से 70 ईसाई धर्मावलम्बियों को गोवा तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    JAMSHEDPUR:जेटीडीसीएल के माध्यम से पूर्वी सिंहभूम जिले से 70 ईसाई धर्मावलम्बियों को गोवा तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जेटीडीसीएल के माध्यम से पूर्वी सिंहभूम जिले से 70 ईसाई धर्मावलम्बियों को गोवा तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा

    झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेटीडीसीएल) के माध्यम से पूर्वी सिंहभूम जिले से 70 ईसाई धर्मावलम्बियों को गोवा तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। यह यात्रा अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में होगी।

    इस तीर्थ यात्रा के लिए पात्रता के रूप में तीर्थयात्री की उम्र 60 वर्ष से अधिक और झारखंड राज्य के स्थाई निवासी होना चाहिए। तीर्थयात्री बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आना चाहिए (कर दाता नहीं होना चाहिए)। साथ ही तीर्थयात्री द्वारा पहले से इस प्रकार का तीर्थ दर्शन योजना का लाभ नहीं लिया जाना चाहिए।

    आवेदन करने हेतु गरीब वरिष्ठ नागरिक तीर्थ दर्शन योजना के लाभ लेने के लिए दो प्रतियों में निर्धारित प्रपत्र में आवेदन को भरकर 2 फोटो के साथ मूल चिकित्सा प्रमाण-पत्र Fit for Travel Certificate लगा कर निकटतम प्रखंड कार्यालय एवं जिला खेल कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर में निर्धारित समय सीमा दिनांक 25 सितंबर, 2023 से पहले जमा करेंगे।

    तीर्थ यात्रियों का चयन जिला स्तरीय प्रबंधन समिति के द्वारा किया जाएगा। तीर्थ यात्रियों का चयन पहले आने वालों को प्राथमिकता देते हुए किया जाएगा, यदि तीर्थ यात्रियों की संख्या निर्धारित अंश से अधिक बढ़ जाती है तो इससे अतिरिक्त एक प्रतीक्षा सूची (निर्धारित अंश का 10%) भी तैयार की जाएगी।

    अधिक जानकारी हेतु जिला खेल कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर अथवा jamshedpur.nic.in से संपर्क किया जा सकता है

    *Dengue Bulletin Report*

    *जिला में आज 12 नए लोग पाये गए डेंगू पॉजिटिव, 80 अस्पताल से डिस्चार्ज*

    जिले में 20 सितंबर के सैम्पल जांच में 12 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए। अबतक कुल 6263 सैम्पल की जांच में 807 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। वर्तमान में 306 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा, 10 आईसीयू में, 296 नॉर्मल वार्ड में भर्ती हैं। आज 80 लोगों को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया।

    Jamshedpur:जेटीडीसीएल के माध्यम से पूर्वी सिंहभूम जिले से 70 ईसाई धर्मावलम्बियों को गोवा तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJamtada:रैयतों को अनावश्यक कार्यालय नहीं दौड़ाएं, नियमानुसार सभी प्रक्रियाओं के अनुपालन करते हुए ससमय मुआवजा का भुगतान हेतु अपेक्षित कार्रवाई करें :उपायुक्त  जामताड़ा
    Next Article लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास, पक्ष में पड़े 454 वोट

    Related Posts

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    July 19, 2026

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    July 19, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    शहर की पहचान: इमारतों से नहीं, नागरिकों की सुरक्षा से बनती है असली तस्वीर

    आनंद मोहन प्रकरण: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता पर बहस तेज

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.