Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर: ट्रैफिक चेकिंग के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिराया, महासचिव निखिल तिवारी ने की लिखित शिकायत
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर: ट्रैफिक चेकिंग के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिराया, महासचिव निखिल तिवारी ने की लिखित शिकायत

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर: ट्रैफिक चेकिंग के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिराया, महासचिव निखिल तिवारी ने की लिखित शिकायत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर दिनांक 02 दिसंबर शाम लगभग 5 बजे सिदगोड़ा रोड नंबर–28 के पास ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि चेकिंग पॉइंट से गुजर रहे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पियुस शर्मा और आकाश कुमार को ट्रैफिक पुलिस अधिकारी एस.एस. पासवान ने अचानक बेरिकेड धक्का देकर गिरा दिया, जिससे दोनों युवक बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े और उनके पैर व कमर में गंभीर चोटें आईं।

    घटना के बाद दोनों घायलों ने तत्काल इसकी सूचना युवा कांग्रेस पूर्वी विधानसभा के महासचिव निखिल तिवारी को दी। सूचना मिलते ही निखिल तिवारी मौके पर पहुंचे और ट्रैफिक पुलिस अधिकारी एस.एस. पासवान से इस कार्रवाई पर सवाल किया। “अगर बच्चों से कोई गलती हुई थी तो चेतावनी देकर छोड़ा जा सकता था, या फिर नियम के अनुसार चालान काट लेते। ऐसी कौन-सी मजबूरी थी कि छात्रों को बेरिकेड धकेल कर गिराने जैसा कदम उठाया गया?”

    इस पर पासवान अधिकारी ने कथित रूप से जवाब दिया कि गोलमुरी ट्रैफिक क्षेत्र में यह कोई नई घटना नहीं है और यह “ग्यारहवीं बार” ऐसा मामला सामने आया है। निखिल तिवारी का आरोप है कि बातचीत के दौरान अधिकारी ने उनसे अभद्र व्यवहार करते हुए कहा “जो करना है करो, यहां दोबारा दिखना मत, नहीं तो तुम्हें भी मारेंगे और तुम्हारे ऊपर एसटी/एससी एक्ट का केस लगा देंगे।” घटना के विरोध में निखिल तिवारी अपने साथियों और घायलों को लेकर गोलमुरी टीओपी पहुंचे, जहां उन्होंने उपस्थित पदाधिकारी को लिखित शिकायत देने की बात कही।

    लेकिन आरोप है कि वहां मौजूद मुंशी औरंगजेब ने शिकायत दर्ज करने में असहयोगपूर्ण रवैया अपनाया। निखिल तिवारी और उनके साथियों का कहना है कि मुंशी ने शिकायत लेने से पहले ही “अहंकारी व्यवहार” किया और मामले को गंभीरता से नहीं लिया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस के एक हिस्से का ऐसा व्यवहार बेहद निंदनीय है और यह आम नागरिकों के लिए खतरा बन रहा है। उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हों।

    घटना के बाद स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक संगठनों में रोष व्याप्त है। घायलों का इलाज जारी है। युवा कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर मांग की है संबंधित ट्रैफिक पुलिस अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई की जाए घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक किया जाए गोलमुरी टीओपी में शिकायत लेने से मना करने वाले कर्मियों पर भी संज्ञान लिया जाए मामले को लेकर शहर में चर्चा तेज है और लोग पुलिस व्यवस्था की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।

    जमशेदपुर: ट्रैफिक चेकिंग के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिराया महासचिव निखिल तिवारी ने की लिखित शिकायत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसांसद खेल महोत्सव : मोहन आहूजा स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ
    Next Article मानगो समता नगर में बजबजा रही नाली आवागमन ठपस्थिति नहीं बदली तो नगर निगम का होगा घेराव- विकास सिंह

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.