Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर: खतरे से खेलते छात्र- छात्राओं के भविष्य का किसकी गारंटी !
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा

    जमशेदपुर: खतरे से खेलते छात्र- छात्राओं के भविष्य का किसकी गारंटी !

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 11, 2024Updated:March 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जमशेदपुर: खतरे से खेलते छात्र- छात्राओं के भविष्य को किसकी गारंटी !

    भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा हो जाएगा. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है. भारत के हर युवाओं के हाथों में रोजगार होगा, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है. देश का बच्चा- बच्चा साक्षर होगा. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है. मगर शिक्षा का मंदिर कैसा होगा जरा उसकी एक बानगी आप देख लीजिए फिर तय कीजिएगा कि प्रधानमंत्री किस बात की गारंटी दे रहे हैं
    झारखंड के जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मानगो स्थित वर्कर्स कॉलेज महाविद्यालय का है. यह सरकारी महाविद्यालय है. जिसमें हजारों छात्र- छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने पहुंचते हैं. मगर ये क्या…. जिस हेलमेट को पहनकर लोग सड़कों पर निकलते हैं आज बच्चे क्लासरूम में हेलमेट पहन कर बैठे हैं

     

     

    झारखंड की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली लौहनगरी जमशेदपुर स्थित इस महाविद्यालय में हफ्ते भर से विद्यार्थियों के हेलमेट पहनकर क्लास करने की तस्वीर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं. साल 1959 में बने इस कॉलेज के 65 साल बीत चुके हैं. देश इन दिनों अमृत काल का रसपान कर रहा है. दूसरी तरफ जर्जर हो चुके वर्कर्स कॉलेज का छत कभी भी गिर सकता है.

     

     

    जमशेदपुर के वर्कर्स कॉलेज महाविद्यालय की तस्वीर…. उस जमशेदपुर के कॉलेज की तस्वीर है जिसे मिनी मुंबई कहा जाता है…. उस जमशेदपुर के कॉलेज की तस्वीर है जो झारखंड की आर्थिक राजधानी है…. उस जमशेदपुर की तस्वीर है जहां एक नहीं दर्जन भर हाईटेक और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस निजी शिक्षण संस्थाओं की भरमार है… उस जमशेदपुर की तस्वीर है जहां से दो- दो बार बीजेपी के टिकट पर सांसद विद्युत वरण महतो ने चुनावी जीत हासिल किया… उस जमशेदपुर की तस्वीर है जहां से सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं..

     

     

     

    महाविद्यालय के प्राचार्य का पक्ष सुनाते हैं, दरअसल प्राचार्य महोदय को इस बात की चिंता हो रही है कि छात्रों के हेलमेट पहनकर क्लास करने से महाविद्यालय की बदनामी होगी. उन्होंने छात्रों को चेतावनी दिया है, कि यदि हेलमेट पहन कर क्लास करने पहुंचेंगे तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. इतना ही नहीं प्राचार्य महोदय ने वैसे छात्र- छात्राओं को नोटिस जारी करने की बात भी कही है. हालांकि प्राचार्य महोदय ने इस बात को भी स्वीकार किया है कि वाकई कॉलेज की स्थिति बेहद ही दयनीय है.

     

     

    उन्होंने भरोसा दिलाया है कि महाविद्यालय प्रबंधन जल्द ही छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए उच्च प्रबंधन से बात कर वैकल्पिक रास्ता तैयार करेगा. मगर महाविद्यालय की छवि खराब नहीं होनी चाहिए. इसका ध्यान छात्रों को रखना होगा. मतलब छात्र अपनी जान दे दे और महाविद्यालय अपनी छवि चमकाने में जुटा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट ने खारिज की सीबीआई की याचिका, कल ब्योरा देने का आदेश
    Next Article बोकारो :चारपहिया से खुले 17 टायर समेत कई समान बरामद

    Related Posts

    जमशेदपुर में प्रथम पाणिनि उत्सव समारोह अब पदार्थ और विचार आपस में हो रहे हैं सहमत : सरयू राय

    December 14, 2025

    मनीफिट के 75वें कीर्तन दीवान में बही आस्था और भक्ति की बयार, दो दिवसीय समागम में उमड़ी संगत

    December 14, 2025

    शहीदी समागम: बाबा जीवन सिंह एवं चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित विशेष दीवान 21 दिसंबर को

    December 14, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में प्रथम पाणिनि उत्सव समारोह अब पदार्थ और विचार आपस में हो रहे हैं सहमत : सरयू राय

    मनीफिट के 75वें कीर्तन दीवान में बही आस्था और भक्ति की बयार, दो दिवसीय समागम में उमड़ी संगत

    शहीदी समागम: बाबा जीवन सिंह एवं चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित विशेष दीवान 21 दिसंबर को

    नितिन नबीन बने BJP राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, अमरप्रीत सिंह काले ने दी बधाई

    सामाजिक संस्था लोक समर्पण के रक्तदान शिविर में उमड़े रक्तदाता

    दिल से दी गई दुआओं का कोई मूल्य नहीं : अमरप्रीत सिंह काले

    तुलसी भवन में “काव्य कलश” सह सुप्रसिद्ध व्याकरणाचार्य आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की जयंती समारोह का आयोजन

    पर्यावरण पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित: चुनौतियों और समाधान पर चर्चा

    बजरंग दल ने जमशेदपुर में शौर्य सभा व संचलन का किया आयोजन

    झारखंड के गढ़वा जिले से नवजात शिशु खरीद बिक्री का मामला हुआ उजागर, पिता ही बन बैठे विक्रेता।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.