जमशेदपुर साकची थाना पुलिस ने चोरी की पांच बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
राष्ट्र संवाद संवादाता
गिरफ्तार आरोपियों में चेपा पुल निवासी शमशाद आलम और अरुण मुखर्जी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों को निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक बरामद की है। जानकारी देते हुए सिटी एसपी ललित मिना ने कहा कि 20 मई को साकची से एक बाइक चोरी हुई थी।
इस मामले में पुलिस ने पहले शमशाद को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। इसी क्रम में पुलिस अरुण तक पहुंची। शमशाद बाइक चोरी करता था और उसे अरुण को सौंपता था। अरुण का काम चोरी की बाइक को बेचना होता था। जितने में बाइक बेची जाती थी दोनों उसमें हिस्सा रखते थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
:ललित मिना (सी टीएसपी )

