Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ,अपराधी गणेश सिंह रवि जायसवाल,अमन सिंह को हथियार साथ किया गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राष्ट्रीय

    जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ,अपराधी गणेश सिंह रवि जायसवाल,अमन सिंह को हथियार साथ किया गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskJuly 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ,अपराधी गणेश सिंह रवि जायसवाल,अमन सिंह को हथियार साथ किया गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर पुलिस ने टेल्को थाना अंतर्गत सबुज कल्याण संघ के समीप बीते 3 अक्टूबर 2022 को हुए रंजीत हत्याकांड के फरार अभियुक्त कुख्यात अपराधकर्मी गणेश सिंह उर्फ निशांत सिंह और उसके दो अन्य सहयोगी रवि जायसवाल और अमन सिंह के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. तीनों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने एनएच- 33 के गालूडीह के समीप से किया है. पुलिस ने इनके पास से एक सफेद रंग का एमजी हेक्टर कार, एक कला- कत्था रंग का 0.32 बोर का लाईसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन, 18 राउंड जिंदा गोली, पिस्टल के लाईसेंस की प्रति, एक सिल्वर रंग का ट्रॉली बैग, जिसमें प्रयोग के कपड़े, 8 मोबाईल फोन (स्कीनट्च एवं की-पैड), बरामद किया है.

     

    जानकारी देते हुए जमशेदपुर एसपी कौशल किशोर ने बताया कि गणेश सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. इस क्रम में गणेश सिंह के विरुद्ध न्यायालय से वारंट एवं इश्तेहार भी प्राप्त किया जा चुका था. बीते सोमवार को पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गणेश सिंह अपने दो अन्य सहयोगी के साथ कोलकाता से सड़क मार्ग द्वारा एक सफेद रंग के कार से एनएच-33 होते हुए जमशेदपुर की ओर आ रहा है. इस सूचना पर एक विशेष टीम लगाकर एनएच- 33 स्थित गालूडीह चेक पोस्ट के पास चेकिंग कराना प्रारंभ किया गया. इसी दौरान कोलकाता की तरफ से एक सफेद रंग की एमजी हेक्टर कार आयी, जिसे रोककर चेकिग एवं सत्यापन किया गया. तलाशी एवं सत्यापन के दौरान तीनों की पहचान गणेश सिंह, अमन सिंह एवं रवि जयसवाल के रूप में हुई.

     

     

    कार की तलाशी लेने पर गाड़ी से एक लाईसेंसी पिस्टल, कई मोबाईल फोन आदि बरामद हुआ. उन्होंने बताया कि गणेश सिंह रंजीत सिंह हत्याकांड का वांछित अभियुक्त है. अमन सिंह भी जीआरपी जमशेदपुर थाना कांड संख्या-41/ 2024, मामले में फरार चल रहा था. साथ ही रवि जयसवाल उपरोक्त दोनों अभियुक्तों के फरारी के दौरान छिपाकर भिन्न- भिन्न स्थानों पर रखने तथा पुलिस से बचाते हुए अपने गाड़ी में लाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. पकड़ाये गणेश सिंह एवं अमन सिंह ने कई अपराधिक मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है जमशेदपुर पुलिस पर पहले से आरोप है कि पुलिस का संरक्षण गणेश को मिल रहा है पुलिस आरोप से मुक्ति के लिए लगातार प्रयास कर रही थी जमशेदपुर पुलिस पूरे गिराेह पर अब शिकंजा कसने में लगी है पुलिस को जानकारी मिली है कि ये अवैध जमीन का भी कारोबार करते हैं. पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

    अपराधी गणेश सिंह रवि जायसवाल अमन सिंह को हथियार साथ किया गिरफ्तार जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअवर प्रादेशिक नियोजनालय, दुमका कार्यालय परिसर में एकदिवसीय भर्त्ती-कैम्प का आयोजन किया गया
    Next Article झारखंड की झामुमो, काँग्रेस व राजद गठबंधन सरकार की युवा विरोधी नीति एवं पोटका प्रखंड व अँचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर द्वारा पोटका प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया गया घेराव सह तालाबंदी किया

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर: रेलवे महिला कर्मी से चेन स्नेचिंग, विरोध करने पर घसीटा और मारपीट; एक आरोपी गिरफ्तार, विहिप का थाने में प्रदर्शन

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर रवि राज मुर्मू को विधायक संजीव सरदार ने दी बधाई

    केबुल मुखी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 संपन्न, 150 मेधावी छात्र-छात्राओं व युवाओं का हुआ सम्मान

    गोलमुरी सब्जी मार्केट में फायरिंग एवं रंगदारी की घटना चिंताजनक, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : दिनेश कुमार

    ललित नारायण मिश्र समिति की वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन, जय चंद्र झा बने अध्यक्ष

    टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय में दो शिक्षिकाओं को भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान में मिला एक-एक लाख रुपये का चेक

    पहली ही बारिश में ढहा विधायक निधि से बन रहा गार्डवाल, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.