Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2021 का समापन, नज़दीकी रोमांचक मुकाबलों से तय हुए विजेता
    Breaking News Headlines खेल झारखंड

    जमशेदपुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2021 का समापन, नज़दीकी रोमांचक मुकाबलों से तय हुए विजेता

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जमशेदपुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2021 का समापन, नज़दीकी रोमांचक मुकाबलों से तय हुए विजेता

    बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में जमशेदपुर के टेल्को क्लब में चल रही दो दिवसीय जमशेदपुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2021 का रविवार शाम समापन हुआ। सिंगल, युगल, मिक्स डबल्स, मास्टर्स वर्ग के फाइनल मुकाबलों में बेहद नज़दीकी रोमांचक मैच देखने को मिले। टूर्नामेंट के पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुए। बतौर मुख्यातिथि समाजसेवी अनूप रंजन और एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर के उनका उत्साहवर्धन किया। सभी वर्गों के विजेताओं को ट्रॉफ़ी सहित नगद 4000/- और उपविजेताओं को ट्रॉफ़ी सहित नगद 2000/- रुपये से सम्मानित किया गया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए अनूप रंजन ने बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों और खेल के उत्थान के लिए की जा रही प्रयासों को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से खेल भावना बढ़ती है। समापन समारोह के दौरान दिनेश कुमार ने कहा कि खेल संस्थाओं की जिम्मेदारी खेल और खिलाड़ियों के विकास की होनी चाहिए ना कि प्रतिद्वंदिता हो। कहा कि चंद लोग अपनी नकारात्मकता से बैडमिंटन जैसे खेल का नुक्सान कर रहे हैं। दिनेश कुमार ने कहा कि बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड की प्रतिद्वंदिता किसी से नहीं है, बल्कि खेल का उत्थान हमारी सतत प्राथमिकताओं में है। टूर्नामेंट का समापन सामूहिक राष्ट्रगान से हुई। जमशेदपुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2021 में 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। टूर्नामेंट के आयोजन में बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के अध्यक्ष दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष विजय सिंह, सचिव राजीव सेनगुप्ता, संयुक्त सचिव सैय्यद राशिद जफर, कोषाध्यक्ष मोहम्मद राशिद, बिनोद कुमार, विजय किशोर सहित मैच अंपायर दीपक कुमार, रंजन कुमार, मैच रेफ़री आलोक नॉवेल और मैच कंट्रोलर राजू कुमार, अंकित आनंद की उल्लेखनीय भूमिका रही।

    ◆ मेन्स एकल फाइनल
    विजेता – अभिषेक सिन्हा
    उप विजेता – राहुल राज सिंह
    स्कोर :- 15-13, 15-06.

    ◆ मास्टर्स (45+) एकल फाइनल
    विजेता – ईमरान अहमद खान
    उपविजेता – डॉ. उज्ज्वल भट्टाचार्य
    स्कोर : 15-08, 15-10

    ◆ मास्टर्स (45+) युगल फाइनल
    विजेता – ईमरान अहमद खान और शैलेंद्र यादव
    उपविजेता – अमर कुमार और अजय कुमार
    स्कोर : 15-11, 15-07.

    ◆ मिश्रित युगल फाइनल
    विजेता – राहुल राज सिंह और आरती कुमारी
    उवविजेता – दीपक कुमार और डी.एल. लिखिता
    स्कोर : 10-15, 15-10, 15-13.

    ◆ पुरुष युगल फाइनल
    विजेता – अभिषेक सिन्हा और राहुल राज सिंह
    उपविजेता – अतुल सिंह और सौम्य चक्रवर्ती
    स्कोर : 15-12, 15-11.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोशल साईट पर युवा समाजिक कार्यकर्ता को लड़की कर रही ब्लैकमेल।
    Next Article जिला भाजपा ने दी अनिल मोदी को बधाई

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.