Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वामी विवेकानंद अमर रहे के जयघोष से गुंजा साकची गोलचक्कर , नमन ने मनाया भव्य ढंग से युवा दिवस
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति

    स्वामी विवेकानंद अमर रहे के जयघोष से गुंजा साकची गोलचक्कर , नमन ने मनाया भव्य ढंग से युवा दिवस

    News DeskBy News DeskJanuary 12, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वामी विवेकानंद अमर रहे के जयघोष से गुंजा साकची गोलचक्कर , नमन ने मनाया भव्य ढंग से युवा दिवस

     साकची गोल चक्कर से हुआ युवा शक्ति को नशा से दूर रहने का आह्वान ,स्वामी विवेकानंद का जीवन राष्ट्रीय उत्थान के लिए सदैव समर्पित रहा : काले

     नमन से जुड़ना गौरव का विषय/ राकेश्वर

     स्वामी विवेकानंद ने पूरे विश्व को भारतीय संस्कृति के मूल्यों से समृद्ध किया : भगवान सिंह

     उनका जीवन युवाओं को बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करता हैं : बिनोद सिंह

     स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करके, देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाएं : अजय सिंह

    नमन कर रहा बेहतरीन कार्य- रामाश्रय

    जमशेदपुर : शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था ‘नमन’ के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी साकची बड़ा गोलचक्कर पर संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं, युवाओं एवं कई गणमान्यों की उपस्थिति में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गयी । समारोह में उपस्थित बिभिन्न वक्ताओं ने युवा शक्ति को नशा खोरी से दूर रहने का आह्वान किया.

    अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत स्वामी विवेकानंद ज्ञान और उत्साह का वो अथाह सागर हैं, जिसमें हर युवा विश्वास के गोते लगाकर, उन्हें अपना आदर्श मानता है। उनका जीवन राष्ट्रीय उत्थान के लिए सदैव समर्पित रहा। स्वामी विवेकानंद के सकारात्मक विचारों ने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। इसलिए उनका जन्मदिन हर वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कई युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया है। आइए हम देश के लिए उनके सपनों को पूरा करने के लिए मिलकर काम करते रहें।

    सी.जी.पी.सी. प्रधान सरदार भगवान सिंह ने कहा प्रत्येक भारतीय के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद ने पूरे विश्व को भारतीय संस्कृति के मूल्यों से समृद्ध किया और अपने प्रेरक विचारों से युवाओं में राष्ट्र निर्माण के लिए एक नई चेतना जगाई। स्वामी विवेकानंद ज्ञान का भंडार थे। देश की संस्कृति से स्वामी विवेकानंद इस कदर जुड़े हुए थे कि उन्होंने इसका परचम विदेशों में भी जाकर लहराया।

    भाजपा के वरिष्ठ नेता बिनोद सिंह ने कहा स्वामी विवेकानंद एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व जिसने आध्यात्मिकता व देशभक्ति को जोड़ा और विश्व स्तर पर भारतीय मूल्यों का प्रचार किया। उनका जीवन और शिक्षाएं युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने और बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं।

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह ने कहा स्वामी विवेकानंद के बहुआयामी विचारों एवं आदर्शों का दूर-दूर तक प्रसार करें। यह सही समय है, स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करके, देश को विकास के पथ पर आगे ले जाने में स्वयं को पुनः समर्पित करने का, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

    इस मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद, इंटक नेता राकेश्वर पांडे, पूर्व पुलिस उपाधीक्षक कमल किशोर, सरदार शैलेंद्र सिंह, टाटा मोटर्स युनीयन अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, समाजसेवी शिव शंकर सिंह, इंटक नेता संजीव श्रीवास्तव, भाजपा नेता विकास सिंह, पूर्व सैनिक सेवा परिषद से राजेश पाण्डेय, भाजपा नेत्री नीरु सिंह, कथा वाचिका लता सिन्हा, एडवोकेट स्वाति मित्रा एवं अन्य ने अपने अपने विचार रखे।

    इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह, वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश राय, कांग्रेस नेता परविंदर सिंह, नरेंद्र सिंह निंदी, सुखविंदर सिंह निक्कू, कुलविंदर सिंह पन्नू, देवेन्द्र मारवाह, रामकेवल मिश्रा, ताराचंद कामंत, राजेश सिंह बम, बिपिन झा, महेंद्र पाल सिंह, अश्विनी झा, डॉ दिलीप ओझा, राजेश सिंह, रतन महतो, हरविंदर सिंह मंटू, राकेश विश्वास, जितेन्द्र सिंह, अवधेश कुमार सिंह, सत्येन्द्र कुमार सिंह, पी एन पांडे, संतोष कुमार सिंह, अमरनाथ तिवारी, जितेन्द्र चावला, लखिंदर सिंह, संदीप कुमार सिंह, गुरमीत सिंह, कश्मीर सिंह, नरेंद्र पाल सिंह एवं अन्य ने उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

    नमन ने मनाया भव्य ढंग से युवा दिवस स्वामी विवेकानंद अमर रहे के जयघोष से गुंजा साकची गोलचक्कर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटुईलाडूंगरी में घर घर घूम कर दिनेश कुमार ने 22 जनवरी को दीपावली मनाने का किया आग्रह, दीप वितरित भी किए
    Next Article युगद्रष्टा स्वामी विवेकानन्द जी की जयन्ती पर रामराज्य और संविधान विषय पर “विचार साधना सत्र ” कार्यक्रम आयोजित

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की विशाल जनजागरण पदयात्रा, दिग्गज नेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.