Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेल बजट के चर्चा में पूरे लय में दिखे जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    रेल बजट के चर्चा में पूरे लय में दिखे जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    रेल बजट के चर्चा में पूरे लय में दिखे जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    सांसद बिद्युत बरण महतो ने रेल बजट पर हुए चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि भारतीय रेलवे के विकास के प्रति विषयों पर सबसे बड़े नेता प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री की अपार मेहनत और दृष्टि की सराहना करने का अवसर प्रदान करने के लिए मैं आपके प्रति आभार प्रकट करना चाहता हूं।
    सांसद ने कहा कि इस बजट में रेल के लिए कुल 2 लाख 62 हजार रुपये की धनराशि आबंटित की गई है, यह बजट वर्ष 2047 तक विकसित भारत को बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने वाला एक समावेशी बजट है।

     

     

    सांसद ने चर्चा में कहा कल झारखंड के चक्रधरपुर डिविजन में रेल हादसा हुआ। किसी भी प्रकार की दुर्घटना का होना दुखद पहलू है। झारखंड में जो दुर्घटना हुई है, उसमें दो लोगों की जान चली गई है। दुर्घटना में मृत लोगों की मुआवजा देकर कीमत नहीं लगाई जा सकती है। मैं मृत लोगों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं। रेलवे की दुर्घटनाएं कम हों, इसके लिए हमारी सरकार गंभीर है और प्रधान मंत्री जी और रेल मंत्री भारतीय रेल के विकास के लिए लगातार अभूतपूर्व काम कर रहे हैं।

     

     

    उन्होंने कहा कि जिनको लोगों की मृत्यु पर राजनीति करने में मजा आता है, वह दुर्घटनाओं को भी राजनीतिक रंग देने की कोशिश करते हैं। सोशल मीडिया में रेल को बदनाम करने के लिए कुछ लोग काम कर रहे हैं, जिसे किसी भी कारण से सही नहीं ठहराया जा सकता है। आंकड़ों के अनुसार 2013-14 में 3699 डिरेलमेंट्स हुई। यानी हर दिन 10 से अधिक डिरेलमेंट्स हुई। इसके साथ-साथ 2023- 24 में हमारी सरकार के समय में डिरेलमेंट्स की संख्या घटकर लगभग 481 हुई।

    अगर इसके बाद देखेंगे तो कांग्रेस सरकार के दौरान प्रतिदिन साढ़े दस डिरेलमेंट्स होते थे। वर्ष 2005 में ऐसी 234 रेल दुर्घटनाएं हुई। इसी तरह, वर्ष 2006 में दुर्घटनाओं की संख्या 195 हुई। वर्ष 2007 में यह 194 रही। इसके बाद वर्ष 2008 में 165 दुर्घटनाएं हुई।

     

     

    सांसद श्री महतो ने कहा वर्ष 2018-19 में 55 रेल दुर्घटनाएं हुई जबकि वर्ष 2023 में मात्र 24 दुर्घटनाएं हुई। आज हम न सिर्फ ज्यादा से ज्यादा रेलगाड़ियों को चलाने पर ध्यान दे रहे है, बल्कि उनको मॉडर्न बनाने पर भी ध्यान दे रहे हैं। जमशेदपुर से बनारस के बीच एक ट्रेन चलाई जाए।
    सांसद ने कहा कि इस वर्ष के बजट में झारखंड के लिए 7302 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वर्ष 2009 से 2014 के बीच में अगर देखा जाए तो तत्कालीन रेल मंत्री जी ने झारखंड के लिए 457 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। इस तरह, आज झारखंड के लिए रेलवे आवंटन में 16 गुना वृद्धि हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकलम के जादूगर और हिंदी साहित्य सम्राट प्रेमचंद जी की जयंती का आयोजन मालदा मंडल के साहिबगंज स्टेशन पर किया गया।
    Next Article कृषि विभाग द्वारा बिहार के शीतगृह मालिकों के साथ की गई परिचर्चा

    Related Posts

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    June 5, 2026

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    जियो टावर से केबल चोरी करते पकड़े गए युवक व नाबालिग, आरोपी जेल भेजा गया

    कुकड़ू प्रखंड कार्यालय में एडीसी का औचक निरीक्षण, जनहित मामलों के त्वरित निष्पादन और जवाबदेही पर दिया जोर

    पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    विश्व पर्यावरण दिवस पर थाना प्रभारी ने किया पौधारोपण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.