Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर: बारीडीह बजरंग चौक पर अतिक्रमण हटाने गई टीम को स्थानीय लोगों का विरोध, मणिपाल कॉलेज गेट खोलने की साजिश का आरोप
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर: बारीडीह बजरंग चौक पर अतिक्रमण हटाने गई टीम को स्थानीय लोगों का विरोध, मणिपाल कॉलेज गेट खोलने की साजिश का आरोप

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर: बारीडीह बजरंग चौक पर अतिक्रमण हटाने गई टीम को स्थानीय लोगों का विरोध, मणिपाल कॉलेज गेट खोलने की साजिश का आरोप

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, बारीडीह:बुधवार को बारीडीह बस्ती स्थित बजरंग चौक पर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब अंचल कार्यालय, नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं ने सड़क पर बैठकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन को घेर लिया।

    प्रशासन को शिकायत मिली थी कि बजरंग चौक के आसपास फुटपाथ और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है, जिससे यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इसी के आधार पर अंचलाधिकारी ने जेसीबी और ट्रक के साथ कार्रवाई की योजना बनाई।

    जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, स्थानीय दुकानदारों और बस्तीवासियों ने बिना पूर्व सूचना और पुनर्वास की व्यवस्था के अतिक्रमण हटाने का विरोध किया। हल्की नोकझोंक और बहस के बीच प्रदर्शन तेज होता गया।

    कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे और कांग्रेस नेता राजेश चौधरी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से वार्ता की। नेताओं ने कहा कि 40 वर्षों से लोग यहां रह रहे हैं, पहले पुनर्वास की व्यवस्था की जाए, उसके बाद ही कोई कार्रवाई हो। उन्होंने चेतावनी दी कि “अगर पुनर्वास से पहले जेसीबी आई, तो उसे हमारे ऊपर से गुजरना होगा।” वार्ता के बाद प्रशासन ने 10 दिन का समय देने पर सहमति जताई।

    स्थानीय लोगों ने पूरे मामले पर गहरी साजिश का आरोप लगाते हुए बताया कि अतिक्रमण हटाने के पीछे असल मंशा मणिपाल मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट को सामने से खोलने की है। लोगों का कहना है कि प्रशासन ने जल्दबाजी में माननीय न्यायालय का आदेश लिया है ताकि कॉलेज गेट खोलने का रास्ता साफ किया जा सके, जबकि आम जनता की चिंता, पुनर्वास या वैकल्पिक व्यवस्था की कोई चर्चा नहीं की गई।

    इस प्रकरण को लेकर क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है, और लोगों में प्रशासन की मंशा को लेकर गहरी नाराजगी है।

    जमशेदपुर: बारीडीह बजरंग चौक पर अतिक्रमण हटाने गई टीम को स्थानीय लोगों का विरोध मणिपाल कॉलेज गेट खोलने की साजिश का आरोप
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील आईडी चेस 2025  का समापन, आदर्श कुमार विजेता घोषित
    Next Article सीएसआईआर-एनएमएल में ईएमबीटी-2025 का शुभारंभ: खनिज परिशोधन में नवाचार और स्थिरता पर फोकस

    Related Posts

    दिल्ली में भारी बारिश से मचा हाहाकार, रेड अलर्ट के बीच सड़कें जलमग्न, 18 उड़ानें रद्द, 146 लेट

    August 25, 2026

    हिमाचल के ऊना में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरा वाहन खाई में गिरा, 50 घायल, कई गंभीर

    August 25, 2026

    तमिलनाडु : सीएम विजय का बड़ा ऐलान, 3 फ्री एलपीजी सिलेंडर, महिलाओं के लिए फ्री बस सफर

    August 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में भारी बारिश से मचा हाहाकार, रेड अलर्ट के बीच सड़कें जलमग्न, 18 उड़ानें रद्द, 146 लेट

    हिमाचल के ऊना में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरा वाहन खाई में गिरा, 50 घायल, कई गंभीर

    तमिलनाडु : सीएम विजय का बड़ा ऐलान, 3 फ्री एलपीजी सिलेंडर, महिलाओं के लिए फ्री बस सफर

    अर्जेंटीना ने भारत का विश्व कप सपना तोड़ा, 3-5 की हार के साथ सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हुई टीम इंडिया

    सीजेपी का दिल्ली में बड़े मार्च का ऐलान : 5 सितम्बर से फिर गूंजेगी छात्रों की आवाज

    छायानगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, गला दबाकर हत्या की आशंका

    ग्राम सभा के फैसले के बाद खत्म हुआ तुमसा का गतिरोध

    हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा कालीमाटी रोड, भक्ति में झूमा जमशेदपुर

    आरोप हैं तो प्रमाण दें, आस्था स्थल को कठघरे में खड़ा न करें : सारना उमूल समिति

    उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में दवा, उपकरण, बिजली और कर्मियों की मौजूदगी पर कसा शिकंजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.