टाटा स्टील आईडी चेस 2025 का समापन, आदर्श कुमार विजेता घोषित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। टाटा स्टील द्वारा आयोजित ID Chess 2025 टूर्नामेंट का आज JRD टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित चेस ट्रेनिंग सेंटर में सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता में 16 ID यूनिटों के 85 प्रतिभागियों ने भाग लिया और श्रेष्ठता के लिए मुकाबला किया।

प्रतियोगिता में Shared Services के आदर्श कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। TSK के संजय कुमार स्वैन दूसरे स्थान पर रहे, जबकि Shared Services के झा कौशल कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मर्लिन फर्डोस एंकलसरिया, प्रमुख – इवेंट मैनेजमेंट व प्रोटोकॉल, टाटा स्टील थीं। आयोजन का संचालन अनुभवी अंपायरों की टीम ने किया, जिसमें मुख्य अंपायर जयंती भुइयां, विशाल कुमार मिन्ज, विक्रम कुमार, सौखिन प्रमाणिक, शुभांगी वर्मा और चिरंजी लाल शामिल थे।

खेल विभाग से अनन्या लेपीई और रेणु भदौरिया भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। यह टूर्नामेंट प्रतिभागियों की रणनीतिक सोच और विश्लेषण क्षमता का प्रतीक रहा।


