Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर की सुर्खियां
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर की सुर्खियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 26, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जागरूकता के बाद अब सरायकेला पुलिस एक्शन में

    जमशेदपुर:टाटा स्टील की ओर से शहर के गोपाल मैदान आयोजित दो दिवसीय पुरानी कार प्रदर्शनी रैली में जमशेदपुर के अलावा कोलकाता और रांची के लोग भी पहुंचे

    अधर में लटके बागबेड़ा बृहद ग्रामीण जलापूर्ति को धरातल पर उतारने की मांग को लेकर बागबेड़ा के वासियों ने किया पैदल मार्च

     

     

    जागरूकता के बाद अब सरायकेला पुलिस एक्शन में

    आदित्यपुर:जागरूकता के बाद अब सरायकेला पुलिस एक्शन में है. आपको बता दें कि जिले की सड़कों पर हो रहे दुर्घटनाओं के बाद सभी थानों की पुलिस ने सड़क पर कवायद तेज कर दी है. राज्य पुलिस महानिदेशक एवं एसपी के निर्देश पर पहले सभी थाना क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को लेकर छात्र- छात्राओं को जागरूक किया गया, उसके बाद अब पुलिस ने सड़क पर सख्ती बढ़ा दी है. रविवार को सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना प्रभारी ने दल- बल के साथ सड़क सड़कों एवं चौक- चौराहों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान ड्रंक एंड ड्राइव, वाहनों के कागजात, ट्रिपल लोडिंग एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए दोषी चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई. थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि अज्ञानतावश राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पहले लोगों को जागरूक किया गया और अब लोगों के साथ सख्ती बरती जा रही है. उन्होंने साफ कर दिया है कि किसी हाल में ड्रंक एंड ड्राइव और यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की.
    राजन कुमार (थाना प्रभारी- आदित्यपुर)

     

    जमशेदपुर:टाटा स्टील की ओर से शहर के गोपाल मैदान आयोजित दो दिवसीय पुरानी कार प्रदर्शनी रैली में जमशेदपुर के अलावा कोलकाता और रांची के लोग भी पहुंचे

    जमशेदपुर:टाटा स्टील की ओर से शहर के गोपाल मैदान आयोजित दो दिवसीय पुरानी कार प्रदर्शनी रैली में जमशेदपुर के अलावा कोलकाता और रांची के लोग भी पहुंचे हुए थे. प्रदर्शनी में पहुंचे लोग आकर्षक कार को देखकर गद गद है. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्र पहुंचे हुए थे. उन्होंने कार प्रदर्शनी में आए लोगों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि इस बार इसका अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. टीवी नरेंद्रन ने कहा कि बदलते समय के हिसाब से आज लोगों की रुचि भी बदलती जा रही है. लोग पुरानी कार को भी पसंद करने लगे हैं. टाटा स्टील की ओर से इस तरह का कार्यक्रम आगे चलकर भी किया जाएगा. हो सकता है आगे चलकर कोलकाता रांची के अलावा अन्य जगहों से भी लोग शामिल होने पहुंचे.

    अधर में लटके बागबेड़ा बृहद ग्रामीण जलापूर्ति को धरातल पर उतारने की मांग को लेकर बागबेड़ा के वासियों ने किया पैदल मार्च

    अधर में लटके बागबेड़ा बृहद ग्रामीण जलापूर्ति को धरातल पर उतारने की मांग को लेकर बागबेड़ा के वासियों ने बागबेड़ा स्थित लाल बिल्डिंग दुर्गा पूजा मैदान से स्टेशन चौक तक घर के बर्तनों के साथ विशाल पैदल मार्च निकाला जो यह पैदल मार्च स्टेशन चौक पहुंचकर संपन्न हुआ
    बागबेड़ा बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना की नींव 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रखी थी जहां 3 वर्ष योजना के तहत कार्य हुए और 3 वर्ष कार्य पूरे होने के बाद निर्माण का कार्य अधर में लटक गया पंचायत प्रतिनिधियों क्षेत्र के ग्रामीणों ने कई बार आंदोलन का रूप अख्तियार किया और सरकार का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया पर निष्कर्ष शून्य ही नजर आ रहा है पूर्व की कार्यपालक एजेंसी आइएलएफएस को 237 करोड़ की योजना में 211 करोड रुपए भुगतान किया जा चुका था बावजूद एजेंसी द्वारा कार्य नहीं किया गया जिसे सरकार द्वारा ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया,पुनः इस कार्य को नई एजेंसी को दी गई है जिसके लिए 57 करोड़ का टेंडर भी हो चुका है बावजूद इसके कार्य अधर में लटका हुआ है जो विभाग की सुस्त कार्यशैली को दर्शाता है, अगर हम क्षेत्र की बात करें तो गर्मी का मौसम आ चुका है पानी का जलस्तर काफी नीचे जा चुका है क्षेत्र के लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं लगभग 3 लाख की आबादी इस योजना के धरातल में नहीं उतरने से प्रभावित है थक हार कर पुनः बस्ती वासियों ने प्रशासन और सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के उद्देश्य से लाल बिल्डिंग दुर्गा पूजा मैदान से एक विशाल पैदल मार्च निकाला जिसमें महिला पुरुष बच्चे सभी हाथों में बाल्टी बर्तन लेकर इस पैदल मार्च में शामिल हुए साथ ही मांग जल्द से जल्द पूरा नहीं होने पर एक बड़े आंदोलन की चेतावनी दी

    किशोर यादव पूर्व जिला परिषद सदस्य

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसूर्यधाम में संगीतमय श्रीराम कथा के पांचवें दिन पंडित गौरांगी गौरी के सीता-राम विवाह प्रसंग से भावविभोर हुए श्रद्धालु, धूमधाम से जनकपुर पहुंची बारात, लोगों ने बरसाये फूल, लगाए जयसियाराम के जयकारे
    Next Article आबकारी घोटाला मामले में ऐक्शन मनीष सिसोदिया गिरफ्तार आप ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.