Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में धूमधाम से मना सिख समाज के 10वें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह का 358वां जन्म दिहाड़ा
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धनबाद धर्म पटना बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में धूमधाम से मना सिख समाज के 10वें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह का 358वां जन्म दिहाड़ा

    News DeskBy News DeskJanuary 6, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तही प्रकाश हमारा भयो, पटना सहर बिखै भव लयो

    जमशेदपुर में धूमधाम से मना सिख समाज के 10वें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह का 358वां जन्म दिहाड़ा

    *श्री गुरु गोविंद सिंह जी का देश और धर्म के लिए किया गया बलिदान राष्ट्र हमेशा याद रखेगा: काले*

    तही प्रकाश हमारा भयो, पटना सहर बिखै भव लयो।।

    टेल्को गुरुद्वारा से सजाया गया विशाल नगर कीर्तन साकची में संपन्न

    *टेल्को गुरुद्वारा में सम्मानित हुए मंत्री, टाटा मोटर्स प्लांट हेड व विधायक*

    *विधायक पूर्णिमा साहू ने झाड़ू लगाकर भक्ति भावना दर्शाई*
    *सांसद एवं पूर्व राज्यपाल भी शामिल हुए*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सिख समाज के 10वें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह का 358वां जन्म दिहाड़ा सोमवार को जमशेदपुर में धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर टेल्को गुरुद्वारा परिसर से भव्य नगर कीर्तन निकला, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए शाम में साकची गुरुद्वारा परिसर पहुंच कर संपन्न हुआ.

     

    पंज प्यारों की अगुवाई में निकले नगर कीर्तन में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. साकची गुरुद्वारा परिसर पहुंचने पर नगर कीर्तन में शामिल पालकी साहिब, जिस पर गुरु महाराज सवार थे उनका स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया गया. नगर कीर्तन टेल्को, तार कंपनी, टिनप्लेट, गोलमुरी, आरडी टाटा गोलचक्कर होते हुए हावड़ा ब्रिज होकर साकची गुरुद्वारा शाम में पहुंचा. इसमें श्रद्धालुओं ने बसंती, नीली दस्तार और ओढ़नी धारण कर पालकी साहिब का स्वागत किया। इसके लिए शहर भर के सभी गुरुद्वारों में कीर्तन के लिए विशेष दीवान सजाया गया और गुरुद्वारों में अटूट लंगर की व्यवस्था की गई थी। जत्थे में घुड़सवार, गतका पार्टी, विभिन्न स्कूल, सीजीपीसी, जाग्रति मंच, निशान साहिब और अकाली दल के पांच प्यारे साहिबान, पालकी साहिब, गुरुप्यारी साध संगत, स्त्री सत्संग सभा, कीर्तनी जत्थे, सफाई टीम ने नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाई।

     

    इसमें मुख्य रूप से सांसद विद्युत वरण महतो शामिल हुए, उन्हें सीजीपीसी की ओर से अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. मालूम हो कि श्री गुरु गोविंद सिंह का जन्मदिन साल 2025 में दो बार मनाया जायेगा. पौष शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि इस साल दो दिन पड़ रही है. सोमवार 6 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह की 358वीं जयंती मनायी जायेगी, तो वहीं 27 दिसंबर को उनकी 359वीं जन्म वर्षगांठ मनायी जायेगी.

    🛕🛕🛕🛕🛕🛕🛕🛕

    *श्री गुरु गोविंद सिंह जी का देश और धर्म के लिए किया गया बलिदान राष्ट्र हमेशा याद रखेगा: काले*

    *जब तक सृष्टि है, तब तक हिंदुस्तानियों के दिलों में सदैव बसे रहेंगे दशम पिता*

     

     

    जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने आज गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित नगर कीर्तन में शामिल होकर श्रद्धालुओं के साथ गुरु साहिब के आशीर्वाद का लाभ लिया।

     

    श्री काले ने कहा, “गुरु गोविंद सिंह जी का जीवन सत्य, धर्म और साहस का अद्वितीय प्रतीक है। उनके बलिदान और उपदेश न केवल सिख समुदाय बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए सत्य और धर्म के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।”

    नगर कीर्तन में भाग लेते हुए श्री काले ने गुरु साहिब के साहस, सत्यनिष्ठा और धर्म रक्षा के लिए किए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कहा, “गुरु गोविंद सिंह जी ने हमें साहस, भाईचारे और ईश्वर की भक्ति का महत्व समझाया। उनका जीवन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।”

     

     

    इस दौरान नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। भजन और कीर्तन की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय और दिव्य हो गया।

    उन्होंने कहा, “गुरु गोविंद सिंह जी के आदर्श हमें न केवल वीरता और धैर्य का मार्ग दिखाते हैं, बल्कि समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा भी देते हैं।”

    श्री काले ने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के अध्यक्ष, सभी पदाधिकारियों, गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों और आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं। साथ ही, उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समूह संगत, जिला प्रशासन और पुलिस बल के योगदान की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

     

     

    तही प्रकाश हमारा भयो, पटना सहर बिखै भव लयो।।

    टेल्को गुरुद्वारा से सजाया गया विशाल नगर कीर्तन साकची में संपन्न

     

     

    *टेल्को गुरुद्वारा में सम्मानित हुए मंत्री, टाटा मोटर्स प्लांट हेड व विधायक*

    *विधायक पूर्णिमा साहू ने झाड़ू लगाकर भक्ति भावना दर्शाई*
    *सांसद एवं पूर्व राज्यपाल भी शामिल हुए*

    Jamshedpur jharkhand shikh samaj
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने झारखंड मंईयां सम्मान योजना की बढ़ी हुई सम्मान राशि के रूप में 2500 रुपए प्रति माह देने की अपनी वचनबद्धता पूरी की, 56 लाख 61 हज़ार 791 लाभुकों के खाते में 1415 करोड़ 44 लाख 77 हज़ार रुपए डीबीटी के माध्यम से किये हस्तांतरित
    Next Article श्रीराम मंदिर स्थापना की पांचवीं वर्षगांठ पर संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन करेगी सूर्य मंदिर समिति

    Related Posts

    बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड में काम ठप, वनराज स्टील्स ने उठाए प्रदूषण और बकाया भुगतान के मुद्दे

    February 6, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का त्वरित समाधान

    February 6, 2026

    इस्लामाबाद धमाका: जब आग घर तक पहुँच जाए

    February 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड में काम ठप, वनराज स्टील्स ने उठाए प्रदूषण और बकाया भुगतान के मुद्दे

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का त्वरित समाधान

    इस्लामाबाद धमाका: जब आग घर तक पहुँच जाए

    सोनारी में शनिवार को सजेगा श्याम बाबा का दरबार, निकलेगी निशान यात्रा

    विश्व आर्द्र भूमि दिवस पर जैव  विविधता की समृद्धि का आधार है आर्द्रभूमि प्रमोद दीक्षित मलय

    दहेज उत्पीड़न केस के बीच तीसरी शादी रचाते पकड़ा गया पति, गेस्ट हाउस में पहली पत्नी का बवाल

    संजय उवाच संसद की गरिमा को बचाने की ज़रूरत -प्रो.संजय

    भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 विश्व कप, इंग्लैंड को 100 रनों से रौंदा

    इंटरपोल से प्राप्त खुफिया इनपुट के बाद राज्य सरकार और जिला प्रशासन सतर्क

    रिंकू सिंह ने तेज किया जनसंपर्क, समाजसेवियों का मिला आशीर्वाद व समर्थन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.