Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा महानगर के तीन मंडलों में प्रशिक्षण शिविर हुआ प्रारंभ, पार्टी की नीति-रीति से अवगत हुए कार्यकर्ता
    Breaking News झारखंड

    भाजपा महानगर के तीन मंडलों में प्रशिक्षण शिविर हुआ प्रारंभ, पार्टी की नीति-रीति से अवगत हुए कार्यकर्ता

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 6, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *भाजपा महानगर के तीन मंडलों में प्रशिक्षण शिविर हुआ प्रारंभ, पार्टी की नीति-रीति से अवगत हुए कार्यकर्ता।*

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत तीन मंडलों में बुधवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। जुगसलाई विधानसभा के पटमदा, कमलपुर एवं बोड़ाम मंडलों में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में वक्ताओं ने निर्धारित दस विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। पटमदा मंडल में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, कमलपुर मंडल में प्रशिक्षण प्रमुख अभय सिंह एवं बोड़ाम में महामंत्री अनिल मोदी ने द्वीप प्रज्वलित कर एवं वंदे मातरम गीत के साथ शिविर का विधिवत शुभारंभ किया।

    प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा हैं तथा अंत्योदय हमारा लक्ष्य है। भाजपा विचारधारा आधारित दल है। जहाँ अधिकांश राजनीतिक दल परिवारवाद के संकीर्ण दायरे में सिमटे हुए हैं तथा भ्रष्टाचार के दलदल में समाये हुए हैं वहीं भाजपा राष्ट्रवाद को अपनी प्रेरणा तथा अंत्योदय को अपना लक्ष्य मानकर अपनी राजनीतिक यात्रा कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा भारत को पावन पवित्र मातृभूमि मानती है। राष्ट्रीय सुरक्षा हमारे लिए अहम है। अन्य दल जहाँ जाति, मजहब, भाषा तथा क्षेत्रीय भावनाओं के आधार पर राजनीति कर रहे हैं वहीं भाजपा सबका साथ, सबका विकास तथा सबका विश्वास की दॄष्टिकोण पर नवीन भारत गढ़ने का कार्य कर रही है । उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। कहा कि भाजपा मजबूत होगी तो भारत मजबूत होगा । उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक गाँव में लोगों को भाजपा से जोड़ने तथा केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में सहयोग करनें का आह्वान किया।

    प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रशिक्षण प्रमुख अभय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीयवादी विचारधारा और सिद्धांतों पर आधारित पार्टी है। जहां विचारधारा, समाज, राष्ट्र, एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा में कार्यकर्ता जान न्यौछावर करने के लिए तत्पर तैयार रहते है। आज देश के सामने कई चुनोतियाँ है, ऐसी परिस्तिथि में हमें एकजुट होकर सारे बिंदुओं पर देश और हित के लिए पूरी ध्येय से लगना है।

    इन वक्ताओं ने किया सम्बोधित:
    प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, भरत सिंह, कल्याणी शरण, संजीव कुमार, अनिल मोदी, विकास सिंह, संजीव सिन्हा।

    इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुचिराम बाऊरी, पटमदा मंडल अध्यक्ष मंटुचरण दत्ता, कमलपुर मंडल अध्यक्ष प्रधान चन्द्र महतो तथा बोड़ाम मंडल अध्यक्ष शान्तनु मुखर्जी समेत बड़ी संख्या में तीनों मंडल के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनारायणपुर के मधुसिंहा में दस दिन पूर्व मिले नीलगाय की मृत अवस्था मे मिलने से चर्चाओं का बाजार गर्म
    Next Article राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिले राजेश शुक्ल, दी नव बर्ष की बधाई

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    June 25, 2026

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.