*सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तीसरे दिनभाजयुमो सुन्दरनगर मण्डल के द्वारा स्वच्छता अभियान व मास्क वितरण किया गया।*
आज दिनांक 16 सितंबर 2020 को भारतीय जनता युवा मोर्चा सुन्दरनगर मंडल अध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह जी के नेतृत्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 70 वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के दूसरे दिन करनडीह स्थित माँ दुर्गा मण्डप एवं आदिवासी भवन करनडीह में स्वच्छता अभियान व बिलीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया एवं आदिवासी भवन करनडीह में स्थापित स्व. जयपाल सिंह मुंडा जी की प्रतिमा को साफ़- सफाई कर माल्यार्पण किया गया एवं स्थानीय लोगों के बीच मास्क वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद के सदस्य सह भाजपा जिला स्थायी आमंत्रित सदस्य सुदीप्तो दे राणा, *भाजपा सुन्दरनगर मण्डल के पूर्व अध्यक्ष अनमोल वर्मा(पप्पु)* ,मंत्री अमित मिश्रा,बूथ अध्यक्ष विष्णु स्वर्णकार,अरविंद सिंह,देवानंद बास्के,राजू पात्रों,नूपुर मुखर्जी,बाबू गोप,संदीप सरकार,मोना चंद्र,पी के दास,बंटी दा एवं युवा मोर्चा के सभी सम्मानित कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।