Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एम्बुलेंस से निकलने लगा शराब
    Breaking News Headlines अपराध बिहार मुजफ्फरपुर

    एम्बुलेंस से निकलने लगा शराब

    News DeskBy News DeskMay 2, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    • शराबबंदी वाले बिहार में एम्बुलेंस में शराब
    • शराब तस्करों ने शराब खपाने का ढूंढा नायाब तरीका
    • पुलिस से बचने के लिए एम्बुलेंस को बनाया शराब ढोने का वाहन
      सायरन बजाते हुए जा रहा था एंबुलेंस
    • पुलिस ने रोककर देखा तो कुछ नही मिला
    • एम्बुलेंस के छत पर पड़ी नजर तो देख कर रह गए दंग तहखाने से निकलने लगा लाखो के विदेशी शराब
    • बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के सदातपुर के पास का मामला

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    मुजफ्फरपुर : शराबबंदी वाले बिहार में एंबुलेंस की कारामात…… मरीज की जगह शराब की ढुलाई कर रहा है एम्बुलेंस….. चौंकिए नहीं हकीकत है एम्बुलेंस में खोजने पर मरीज नहीं शराब जरूर निकल जाएगा….. शराब तस्करी में नया प्रयोग एम्बुलेंस से शराब ढोए जा रहे हैं….. बिहार में पूर्ण शराब बंदी के बाबजूद शराब तस्कर तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं..शराब तस्करी के लिए नया नया तरकीब अपना रहे है..पहले तेल टैंकर,गैस टैंकर,पुलिस लिखी गाड़ी,प्रेस लिखी गाड़ी,टूरिस्ट बस से शराब की तस्करी कर चुके हैं ..अब नया तरीका ढूंढ निकाला है.. मुजफ्फरपुर से शराब तस्करी का अनोखा मामला सामने आया है..एम्बुलेंस में मरीज की जगह शराब की खेप ढोई जा रही है.एम्बुलेंस का सायरन बजाकर चालक जा रहा था..यह एम्बुलेंस पस्चिम बंगाल से शराब की खेप लेकर मुजफ्फरपुर पहुचा..
    रास्ते मे किसी को शक भी नही हुआ..डिलेवरी की तैयारी चल ही रही थी..इसी दौरान उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली कि पस्चिम बंगाल से एम्बुलेंस से शराब की खेप मुजफ्फरपुर पहुची है एक टीम गठित कर एम्बुलेंस को रोककर तलासी ली गई..कुछ नही मिला..चारो तरफ देखने के बाद भी शराब नही दिखी..जब गौर से देखा तो एम्बुलेंस के छत पर तहखाना बना हुआ नजर पड़ा.. उसे खोला तो देख कर हैरत में उत्पाद पुलिस पड़ गई..तहखाने से शराब निकलने लगी..उत्पाद की टीम ने मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया.. दरअसल मुजफ्फरपुर में एक ऐसा एंबुलेंस पकड़ा गया है जिसमें से मरीज की जगह शराब की बोतलें निकल रही थीं. उत्पाद की टीम ने मुजफ्फरपुर के सदातपुर से एक एंबुलेंस को पकड़ा है.. जिसमे पहली नजर में तो कुछ नहीं दिखा. लेकिन पुलिस को मिली सूचना पक्की थी तो एंबुलेंस को दोबारा चेक किया गया. फिर जो तस्वीर दिखी वो हैरान करने वाली थी.एंबुलेंस की छत पर एक तहखाना बनाया गया था.उसमे शराब छिपा कर रखा गया था. ताकि किसी को नजर उसपर नही पड़े.. पुलिस की टीम ने जब इस तहखाने को खुलवाया तो उसके अंदर से भारी मात्रा में शराब की कार्टून निकलनी लगी. आमतौर पर गाड़ियों के अंदर या नीचे तहखाना बनाकर शराब की तस्करी के मामले आते रहते थे. लेकिन इस बार एंबुलेंस की छत पर ही तहखाना बना दिया गया था ताकि कोई पकड़ न पाए.
    मुजफ्फरपुर उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि डीएम के आदेश पर हर दिन जिले में रेड की जाता है..इसी दौरान सूचना मिली कि एक एम्बुलेंस से सिल्लीगुड़ी से शराब की खेप आने वाली है..सूचना के आलोक में सदातपुर शिव नगर में एम्बुलेंस खड़ा पाया..मौके से एम्बुलेंस चालक मोहहमद अनीश पुलिस को देखकर भागने लगा..उसे पकड़कर तलासी ली गई..एम्बुलेंस की छत को हिडेन बॉक्स(गुप्त तहखाना)शराब पाया गया.शराब पस्चिम बंगाल निर्मित है..पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि वह पस्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से विदेशी शराब की खेप को लेकर मुजफ्फरपुर पहुंचा शराब की खेप को डिलीवर करना था. उत्पाद इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े एंबुलेंस चालक पहले भी सिलीगुड़ी से विदेशी शराब की खेप को ला चुका है. पकड़े गए एंबुलेंस चालक ने उत्पाद टीम को दो बड़े शराब कारोबारी सन्नी राय और मोहहमद मजहर के भी नाम बताया है जो शराब का सिंडीकेट चलाता है.जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.उन्होंने बताया कि पुलिस को चकमा देने के लिए कभी एम्बुलेंस कभी पुलिस वाहन कभी प्रेस वाहन का उपयोग करते है ताकि शक नही हो.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआजसू छात्र संघ कोल्हान की पूरी टीम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
    Next Article जातिगत जनगणना पर केंद्र सरकार के फैसले का भाजप जमशेदपुर महानगर ओबीसी मोर्चा ने किया स्वागत

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.