Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संविधान की रक्षा और उसका अनुपालन कराने का दायित्व अधिवक्ताओं पर सबसे ज्यादा: राजेश शुक्ल
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति शिक्षा

    संविधान की रक्षा और उसका अनुपालन कराने का दायित्व अधिवक्ताओं पर सबसे ज्यादा: राजेश शुक्ल

    News DeskBy News DeskNovember 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संविधान की रक्षा और उसका अनुपालन कराने का दायित्व अधिवक्ताओं पर सबसे ज्यादा: राजेश शुक्ल

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने राज्य के अधिवक्ताओं को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी है और कहा है कि आज संविधान की रक्षा और उसके अनुपालन का सबसे ज्यादा और बड़ा दायित्व अधिवक्ताओं पर है। समाज उनसे बड़ी अपेक्षा रखता है।

    श्री शुक्ल आज पटना में स्टेट बार कौंसिल द्वारा आयोजित भारतीय संविधान और अधिवक्ताओं का दायित्व नामक विषयक सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में आभाशी रूप से संबोधित कर रहे थे।

    श्री शुक्ल ने कहा कि आज देश मे अंग्रेजो के बनाए कानून है इस लिए लोंगो को लम्बी न्यायिक प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है और न्याय मिलने में बिलम्ब होता है। कानून बेकार है जब उसका अनुपालन सुनिश्चित नही होता है जीवन नेचुरल लॉ से चलना है जबकि शासन कानून से चलता है किन्तु यह सुनिश्चित नही किया जा रहा है। भारत की न्यायपालिका पूरी तरह खरा उतरने की तरफ अग्रसर है कार्यपालिका को भी ऐसे निर्णय लेना चाहिए जो समाज कमजोर करने के बजाय मजबूती प्रदान करे। कानून संविधान से निकला है, संविधान के आलोक में समाज की आवश्यकता के अनुसार कानून बनते है और उसमें संशोधन भी होते है।

    श्री शुक्ल ने कहा कि न्यायालयों में वाद, प्रतिवाद और याचिकाओं का बोझ बढ़ रहा है। यदि अनावश्यक विवादों को न्यायालय में न ले जाया जाय तो न्यायालय का समय बचेगा और गंभीर मामलों का निपटारा जल्दी हो पायेगा। हालांकि न्यायालय ऐसे लोंगो को विरुद्ध अब दंडात्मक कारवाई भी कर रहा है जो अनावश्यक और बेवजह के मामले दायर कर न्यायालय का समय नष्ट करने की कोशिश करते है। इससे न्यायिक व्यवस्था में एक बड़ा गुणात्मक परिवर्तन दिख रहा है जो सराहनीय है। इससे लोंगो का विश्वास पहले से भी ज्यादा न्यायालयों पर बढ़ा है। अधिवक्ता न्यायालयों और पीड़ित लोंगो के बीच की एक सबसे मजबूत और विश्वसनीय कड़ी है जो उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूरी तत्परता, कर्मठता और मुस्तैदी से दायित्व निभाते है।

    श्री शुक्ल ने अपने आधे घंटे के भाषण में कहा कि हमे संविधान के मूल अधिकारों और अवसर की समानता को समझते हुए कदम उठाना होंगा। संविधान के मूल भूत अनुच्छेदो को समझ कर कदम बढ़ाना होंगा। संविधान हमे उच्च आदर्श स्थापित करने का मार्ग भी प्रशस्त करता है हमे उसका आदर करना चाहिए।

    इस सेमिनार की अध्यक्षता बिहार स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन श्री धर्मनाथ प्रसाद यादव ने किया जबकि सेमिनार को सर्वोच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के सचिव श्री रोहित पाण्डे, बिहार स्टेट बार कौंसिल के सदस्य श्री पंकज कुमार ,श्री जीतेन्द्र नारायण सिन्हा, सिवान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री शम्भू दत्त शुक्ला, सर्वोच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के सदस्य श्री अनुपम मिश्रा ने संबोधित किया ।

    संविधान की रक्षा और उसका अनुपालन कराने का दायित्व अधिवक्ताओं पर सबसे ज्यादा: राजेश शुक्ल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरंभा कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में मनाया गया संविधान दिवस
    Next Article राँची के प्रांगण में भारत के संविधान की प्रस्तावना का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

    Related Posts

    जमशेदपुर बंद आज: पुलिस हाई अलर्ट पर, शहरभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    July 2, 2026

    डीडी बार हत्याकांड: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले एडीजी-डीआईजी-एसएसपी, जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

    July 2, 2026

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने , आज स्वयं भरा एसआईआर(SIR) प्रपत्र

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर बंद आज: पुलिस हाई अलर्ट पर, शहरभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    डीडी बार हत्याकांड: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले एडीजी-डीआईजी-एसएसपी, जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने , आज स्वयं भरा एसआईआर(SIR) प्रपत्र

    बोकारो पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़

    बोकारो वायरल वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरक्षी पुलिस कर्मी को किया गया निलंबित।

    हथियार के साथ गिरफ्तार

    पाकुड़ शहीद एसपी अमरजीत बलिहार को पाकुड़ में भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का किया गया सम्मान

    परसुडीह में बच्ची की आड़ में चोरी, ग्रामीणों ने दबोचीं दो महिलाएं, 45 मिनट तक नहीं पहुंची पुलिस

    शहर में गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद, भाजपा ने किया आह्वान

    बसंती को मनाने टावर पर चढ़ा वीरू, पत्नी को ससुराल बुलाने के लिए युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा, 3 घंटे तक चला हंगामा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.