Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धान अधिप्राप्ति 15 नवंबर, 2020 से है संभावित, किसानों से निबंधन कराने की अपील
    Breaking News झारखंड

    धान अधिप्राप्ति 15 नवंबर, 2020 से है संभावित, किसानों से निबंधन कराने की अपील

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *▪️धान अधिप्राप्ति 15 नवंबर, 2020 से है संभावित, किसानों से निबंधन कराने की अपील*

    *▪️निर्धारित क्रय दर पर लैम्पस में ही धान की बिक्री करें, बिचौलिए के हस्तक्षेप से बचें- जिला आपूर्ति पदाधिकारी*
    *===================*

    खरीफ विपणन मौसम 2020-21 में धान अधिप्राप्ति का कार्य 15 नवंबर, 2020 से संभावित है। धान बिक्री करने हेतु किसानों का निबंधन आवश्यक है। साथ ही, जिन किसानों का निबंधन पूर्व में किया जा चुका है उनके द्वारा विवरणी में आवश्यक संशोधन/सुधार भी कराया जा सकता है। इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री चंद्रदेव प्रसाद ने जानकारी दी कि निबंधन के समय किसानों से निर्धारित फोटोयुक्त वैध पहचान पत्र यथा-आधार संख्या, मोबाईल नंबर, बैंक खाता विवरणी, कृषि कार्य हेतु प्रयुक्त भूमि का रकबा (खाता संख्या एवं प्लॉट संख्या) जिला द्वारा प्राप्त किया जायेगा। प्राप्त आवेदन पत्र के जांचोपरांत किसानों के निबंधन कार्य पूर्ण किया जायेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2020 है। यदि कोई किसान उक्त तिथि तक अपना निबंधन नहीं करा पाते हैं तो उसके बाद भी उक्त प्रक्रिया के तहत अपना निबंधन करा सकते हैं। निबंधित सभी किसानों से आवश्यक सभी कागजात जिला आपूर्ति कार्यालय, द्वारा ई-उपार्जन पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किये जायेंगे।

    *वित्तीय वर्ष 2020-21 में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य निम्न प्रकार निर्धारित किया गया है-*

    धान- साधारण- रू- 1868/- प्रति क्विंटल
    धान- ग्रेड ए- रू- 1888/- प्रति क्विंटल

    कृषकों से अपील है वे निर्धारित क्रय दर पर लैम्पस में ही धान की बिक्री करें। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि किसी बिचौलिये के माध्यम से अपनी उपज का विक्रय निर्धारित मूल्य से कम पर किसान नहीं करें। लैम्पस द्वारा क्रय किये गये अनाज का मूल्य आपके बैंक खाते में सीधे हस्तांरित कर दिया जायेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजानिए मेंटेनेंस कार्य करने के कारण कब-से-कब तक कुंडहित फीडर की बिजली आपूर्ति रहेगी बंद
    Next Article कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पूरक माध्यमिक परीक्षा 2020 एवं सम्पूरक इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) परीक्षा 2020 हेतु उपायुक्त के द्वारा दिशा निर्देश जारी

    Related Posts

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.