जनकल्याण संघर्ष समिति बागुनहातु में बैठक,सर्वसम्मति से 8 सूत्री मांग पत्र प्रस्तुत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जनकल्याण संघर्ष समिति बागुनहातु के तत्वाधान में समिति के संरक्षक श्री अनुभव सिंहा जी के आवास पर समिति के अध्यक्ष श्री मछिंदर निषाद जी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य गण उपस्थित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से एक 8 सूत्री मांग पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसे ज्ञापन के माध्यम से कंपनी प्रबन्धन को सौंपा जाएगा। अगर ज्ञापन सौंपने के 15 दिनों के भीतर मांग पत्र के अनुसार संतोष जनक कार्य नहीं किया गया तो बस्ती वासियों के सहयोग से आंदोलन के माध्यम से कंपनी गेट जाम करने का काम करेंगे। ये मांग पत्र हमारे बस्ती के बगल में स्थित प्रतिष्ठित उद्योग जैसे टिमकेन ,ब्लू स्कोप,C R M BARA, T S P D L को सौंपा जाएगा। मांग पत्र निम्नलिखित हैं।

1) बस्ती में साफ सफाई का जिम्मा कंपनी अपने हाथ में ले।
2,) बस्ती में रोड लाइट और हाय लाइट को टिस्को बिजली से जोड़ा जाए।
3) बस्ती में वर्षों से रह रहे स्थितियों नवयुवक और युवतियों को जो पढ़े लिखे हैं और स्किल्ड हैं उनको रोजगार की व्यवस्था करना।
4) बस्ती के नौजवान लड़के और लड़कियों के लिए स्पोर्ट्स और बस्ती वासियों के लिए हेल्थ केयर प्रोग्राम जो हर महीने होने चाहिए उसकी व्यवस्था करना।

5) C S R के तहत बस्ती में विभिन्न त्योहारों में जैसे छठ पर्व ,काली पूजा, दुर्गा पूजा में आर्थिक मदद मिलता था जो कई वर्षों से बंद हो चुका है। इसे तुरंत अमल में लाने की जरूरत है।
6) आज भी बस्ती वासी पीने योग्य शुद्ध पानी न मिलने की वजह से त्रस्त हैं और बीमार पड़ रहे हैं। इसलिए घर-घर में शुद्ध जल की व्यवस्था होनी चाहिए।

7)कंपनी के मुख्य गेट के पास स्पीड ब्रेकर एवं जो बड़ी-बड़ी गाड़ियां सड़क के किनारे लगी होती है इसकी वजह से अक्सर दुर्घटना होता रहता है इसकी उचित व्यवस्था होनी चाहिए।

8) बस्ती में गरीब बच्चों को पढ़ाई लिखाई की कोई व्यवस्था नहीं है। इसकी भी उचित व्यवस्था होनी चाहिए। उपस्थित:-
समिति के संरक्षक अनुभव सिन्हा, सचिव सुभाष प्रामाणिक, अध्यक्ष मछिंदर निषाद, जर्मन दस, सरस्वती देवी, सविता कैंब्रतो, पुतुल देवी, मांपी, दीपक कुमार सामु लोहार, कर्फ्यू पोद्दार कामेश्वर प्रसाद, बिप्लब नमाता, गामा, सबूर दास, संजय दे, नागेश्वर राव, परेश मुखी, शामिल थे

