Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुगसलाई कांड की गुत्थी सुलझाने के करीब जमशेदपुर पुलिस
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से झारखंड बिहार

    जुगसलाई कांड की गुत्थी सुलझाने के करीब जमशेदपुर पुलिस

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 31, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जुगसलाई कांड की गुत्थी सुलझाने के करीब जमशेदपुर पुलिस

    अनुप्रिया चौबे

    जुगसलाई प्रेमी युगल कांड मे जमशेदपुर पुलिस पहुंची खुलासे की ओर पकड़े गए दोस्त ने कहा कि जुगसलाई पार्क में 1:30 बजे रात को दोस्त को छोड़ा था । साथ ही साथ उसने सरोज उपाध्याय के बारे में यह कहकर सबको चौंका दिया है कि सरोज उपाध्याय आर्म्स रखता था । ज्ञात हो कि , जुगसलाई थानांतर्गत टाटा पिग्मेंट के पास बने पार्क में बुधवार की सुबह एक युवक व एक युवती की लाश बरामद की गई । दोनो की मौत सिर पर गोली लगने से हुई है । यह मामला हत्या है या आत्महत्या यह अब तक साफ नहीं हो पाया है । युवक और युवती के परिवार वालों का कहना है कि उनके बच्चों की हत्या की गई हैं और उन्होंने हत्या का मामला दर्ज कराया है ।

    युवक की पहचान सरोज उपाध्याय (20) बागबेड़ा लाल बिल्डिंग निवासी के रूप में की गयी, जबकि युवती सिमरन कुमारी (17) बागबेड़ा रिवर व्यू कॉलोनी की रहने वाली थी । दोनों के सिर से गोली आर-पार हो गयी है । पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के दौरान दोनों के सिर से एक भी गोली बरामद नहीं हुई । दोनों को एक-एक ही गोली लगी है ।

    पुलिस ने घटना स्थल से सरोज का मोबाइल फोन भी बरामद किया है । साथ ही युवती के हाथ में पिस्तौल बरामद किए गए हैं । लाशों के 4 फीट के दायरे में गोलियों के तीन खोखे बरामद किए गए हैं जिससे यह साफ पता चलता है कि पिस्तौल से तीन गोलियां चलाई गई है जमीन पर युवक चित गिरा हुआ है वहीं युवती पेट के बल पड़ी हुई है । युवती की लाश युवक के बाएं हाथ के ऊपर गिरी हुई है जिससे यह साफ पता चलता है कि पहले गोली युवक को लगी उसके बाद ही युवती को ।

    दोनों परिवार के लोगों ने जुगसलाई थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया है । घटना के बाद जुगसलाई थाना प्रभारी समेत सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, डीएसपी लॉ एंड अॉर्डर मौके पर पहुंचे और हर बिंदु पर जांच की ।बुधवार की सुबह पार्क में मार्निंग वॉक करने पहुंचे लोगों ने दोनों शवों को देखा और पुलिस को सूचना दी । युवक व युवती की पहचान होने के बाद पुलिस ने परिवार के लोगों को जानकारी दी । दोनों परिवार के लोगों ने शव की शिनाख्त की, इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।

    सरोज बागबेड़ा के लाल बिल्डिंग (क्वार्टर नंबर 506) के पास का रहने वाला था । उसके पिता दीपेंद्र उपाध्याय का बोरिंग का कारोबार है । सरोज का बड़ा भाई मुकेश उपाध्याय गोड्डा थाना में दारोगा है । सरोज को-ऑपरेटिव कॉलेज में बीए पार्ट-2 का छात्र था । वह पुलिस सेवा में जाने की तैयारी कर रहा था । वहीं युवती सिमरन बागबेड़ा के बड़ौदा घाट स्थित रेलवे रिवर व्यू कॉलोनी की रहने वाली थी. सिमरन के पिता राकेश कुमार सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन विभाग में काम करते हैं । और वह दयानंद पब्लिक स्कूल में 10 वीं की छात्रा थी । पकड़ाए गए दोस्त के अनुवाद सिमरन रात को ही घर से निकल कर सरोज के पास आ गई थी । तभी सरोज ने अनीश को फोन करके बुलाया था ।

    बहरहाल जमशेदपुर पुलिस के लिए चुनौती खड़ा करने वाली ये लोभ हर्ष घटना की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस पहुंच चुकी है देखना यह है कि मामला आत्महत्या का है या  हत्या का

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article बदल गया कश्मीर का इतिहास, गिरीश चंद्र मुर्मू बने केंद्र शासित प्रदेश के पहले उपराज्यपाल

    Related Posts

    दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में पूर्व आईएएस और बेटे ने यात्री को पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार

    October 12, 2026

    पूर्वी अफ्रीका के जिबूती से यमन जा रही नाव समुद्र में समाई, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत

    October 12, 2026

    राहुल गांधी ने कहा- जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता, जारी रहेगा प्रदर्शन, RSS वाले महिलाओं को पीट रहे

    October 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    When You Can Actually Withdraw WinSpirit Welcome Bonus Winnings

    दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में पूर्व आईएएस और बेटे ने यात्री को पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार

    पूर्वी अफ्रीका के जिबूती से यमन जा रही नाव समुद्र में समाई, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत

    राहुल गांधी ने कहा- जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता, जारी रहेगा प्रदर्शन, RSS वाले महिलाओं को पीट रहे

    पंजाब : परगट सिंह ने संभाली कांग्रेस की कमान, बोले-किसानों, युवाओं के हकों की लड़ाई लड़ेगी पार्टी

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया बड़ा दावा : रूस-यूक्रेन के बीच तत्काल प्रभाव से लागू हुआ एनर्जी सीजफायर

    जेएनयू से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने,

    राजस्थान : बीजेपी के पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, क्रेशर प्लांट विवाद में 80 लोगों पर हमले का आरोप

    फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी ने सीजेपी से तोड़ा नाता, कहा- मेरा पार्टी से कोई संबंध नहीं

    Fantastische ervaringen en https://riverspins-belgium.com bieden veel plezier voor de winnende avonturier

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.